jhankar
ब्रेकिंग
हरदा, टिमरनी और रहटगांव मंडी भाव: 15 अक्टूबर को जानिए गेहूं, सोयाबीन, मक्का सहित अन्य फसलों के दाम नवरात्र पर्व को लेकर टिमरनी पुलिस अलर्ट, देवी पंडालों और गरबा स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी! नए पंजीयन को लेकर बढ़ी उम्मीदें, जानिए क्या है ताजा अपडेट सन्यासा–खोड़ियाखेड़ी सड़क निर्माण की मांग, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री, कलेक्टर और विधायक से लगाई गुहार हरदा में 165 आपदा मित्र वॉलेंटियर्स को दिया जाएगा 7 दिवसीय प्रशिक्षण रबी सिंचाई हेतु जल उपलब्धता, नहरों के संधारण एवं कृषकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण पर हुई चर्चा खाद, बिजली और टोकन की समस्या को लेकर किसानों का आक्रोश, कलेक्टर कार्यालय का घेराव कृषि उपज मंडी हरदा में तीन दिन बंद रहेगी नीलामी राष्ट्रीय महिला किसान दिवस पर कृषक-वैज्ञानिक परिचर्चा आयोजित हरदा में अवैध खनिज रेत परिवहन पर कार्रवाई, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

इलाज के बीच न्यूयॉर्क में शॉपिंग कर रहे हैं ऋषि कपूर, तस्वीरें आईं सामने

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर ऋषि कपूर इन दिनों न्यूयॉर्क में मेडिकल ट्रीटमेंट करवा रहे हैं। न्यूयाॅर्क में उनकी पत्नी नीतू कपूर भी उनके साथ हैं। वह अक्सर ऋषि की तस्वीरें सोशल साइट पर शेयर करती रहती हैं।हाल ही में ऋषि की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं। तस्वीरों में ऋषि शाॅपिंग करते दिखे रहे हैं। नीतू ने भी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- ‘कपूर साब शॉपिंग करने गए हैं और लड़कियों ने पार्टी की।’ तस्वीरों में नीतू अपनी ननंद रीमा जैन और फ्रेंडस के साथ नजर आ रही हैं। वहीं ऋषि की बात करें तो वह काफी कूल अंदाज में पोज देते दिख रहे हैं।

ऋषि से मिलने पहुंचे ये स्टार्स

न्ययॉर्क में इलाज करवा रहे ऋषि से मिलने अनुपम खेर,शाहरुख खान और गौरी,आलिया भट्ट, प्रियंका चोपड़ा,सोनाली बेंद्र और ऋषि के दोस्त न्यूयॉर्क पहुंचे थे।

कैंसर की उड़ी थी अफवाह

- Install Android App -

बता दें कि जब ऋषि अपना इलाज करवाने के लिए अमेरिका गए थे तब सोशल साइट पर उन्हें कैंसर होने की अफवाह उड़ी थी। इस अफवाह के उड़ने के बाद रणधीर ने ऋषि की तबीयत को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर सफाई भी दी थी।

रणधीर ने कहा था कि “ऋषि कपूर की तबीयत अच्छी है। उनके टेस्ट गुरुवार से शुरू होने वाले हैं। जब तक के टेस्ट नहीं हो जाते हैं, तब तक हम यकीन से कैसे कह सकते हैं कि आखिर उन्हें क्या हुआ है?वे 2-3 दिन पहले ही अमेरिका पहुंचे हैं और अभी अपने टेस्ट्स के लिए तैयारी कर रहे हैं।

नहीं पहुुंचे थे मां कृष्णा के अंतिम संस्कार पर

वहीं मेडिकल ट्रीटमेंट की वजह से ऋषि मां कृष्णा के अंतिम संस्कार परभी नहीं पहुंच सके थे।