ब्रेकिंग
हंडिया : भारतीय किसान संघ तहसील हंडिया की ग्राम ईकाईयों द्वारा मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ... हंडिया : हर हर गंगे के उद्घोष के साथ मां नर्मदा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी !  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री जैन एसपी श्री चौकसे ने किया पौधारोपण। जल एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण अवश्य करें विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्र... एक पेड़ माँ के नाम से पौधा लगकर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया!  भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय जेवल्या ने मूंग खरीदी के लिए केंद्रीय मंत्री को दिया आवदेन पत्र,... हरदा: स्वस्थ्य रहने के लिए खेल को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाइये: एसपी अभिनव चौकसे  बालागाँव की हरियाली 99% से घटकर 9% रह गई, इसलिए आसमान से आग बरस रही है : मदन गौर पत्रकार हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वारा केन्द्रीय राज्य मंत्री को पत्र सौप कर की गई हरदा रेल्वे स्टेशन पर बड़ी ट... कुख्यात डकैत पान सिंह तोमर की पौती ने बिजली अधिकारी को मारे थप्पड़ और घूंसे

इस तरह से नवग्रह कर सकते हैं आपके जीवन को प्रभावित

ज्योतिष विज्ञान में बताया गया है कि हर इंसान की कुंडली में विराजमान सभी ग्रह अपना अलग-अलग प्रभाव डालते हैं। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि ये ग्रह हमारे जीवन में बहुत महत्व रखते हैं। बहुत से लोगों को तो ये भी नहीं पता होता कि उनके जीवन पर किस ग्रह की अच्छी दृष्टि पड़ रही और कौन से ग्रहों ने उन्हें अपने बुरे साए से घेर रखा है। तो घबराई मत क्योंकि आज हम आपको कुछ एेसी बातें बताने जा रहे हैं, जिससे आप भी जान सकते हैं कि आपकी कुंडली में बैठा कौन सा ग्रह आप पर कैसा असर डालता है। कहते हैं कि व्यक्ति के जन्म के समय ग्रहों की जैसी स्थिति होती है, उसके जीवन पर भी उन ग्रहों का वैसा ही असर रहता है। इनके आधार पर व्यक्ति का स्वभाव, आदतें, कद-काठी और भविष्य मालूम हो सकता है।
सूर्य
ज्योतिष के अनुसार सूर्य मान-सम्मान का कारक है। सूर्य शुभ होने पर हमें समाज में प्रसिद्धि मिलती है। जबकि सूर्य के अशुभ होने पर अपमान का भी सामना करना पड़ सकता है।

चंद्र
माना जाता है कि चंद्र का संबंध हमारे मन से है। चंद्र शुभ हो तो व्यक्ति शांत होता है, लेकिन अशुभ चंद्र की वजह से व्यक्ति को अशांति का सामना करना पड़ता है।
मंगल
मंगल ग्रह को धैर्य और पराक्रम का कारक कहा जाता है। शुभ मंगल हो तो व्यक्ति कुशल प्रबंधक होता है। मंगल के अशुभ होने पर व्यक्ति कमज़ोर और डरपोक हो सकता है।

बुध
इस ग्रह को बुद्धि और बोली का कारक माना जाता है। बुध शुभ हो तो बुद्धि तेज और पवित्र होती है, लेकिन अशुभ बुद्ध की वजह से दिमाग से संबंधित कामों में परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
गुरु
बृहस्पति या गुरु ग्रह हमारी धार्मिक भावनाओं को नियंत्रित करता है। ये ग्रह भाग्य का कारक भी है। इसके शुभ होने पर व्यक्ति को भाग्य का साथ मिलता है। अशुभ गुरु की वजह से किसी भी काम में आसानी से सफलता नहीं मिल पाती है।

- Install Android App -

शुक्र
शुक्र ग्रह व्यक्ति के जीवन में कला, प्रेम, सुंदरता को प्रभावित करता है और सभी सुख प्रदान करता है।
शनि
ज्योतिष के अनुसार जिस व्यक्ति की कुंडली में शनि शुभ होता है, वह सभी सुखों को प्राप्त करने वाला, सांवला परंतु ताकतवर होता है। शनि अशुभ होने पर किसी भी काम में आसानी से सफलता नहीं मिल पाती है।

राहु
अगर किसी की कुंडली में राहु शुभ होता है, वह कठोर स्वभाव वाला और तेज़ बुद्धि वाला होता है। इसके अशुभ होने पर बड़ी-बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

केतु
जिस किसी की कुंडली में भी केतु शुभ हो तो व्यक्ति कठोर स्वभाव वाला, लेकिन गरीबों का भला करने वाला होता है।