मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इन अपनी शादी को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। हाल ही में अब दोनों की शादी को लेकर बड़ी खबरें सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि दोनों जल्द ही शादी करने जा रहे हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक 2 दिसंबर को प्रियंका और निक शादी के बंधन में बंध जाएंगे। शादी का समारोह जोधपुर में तीन दिनों का होगा। ये 30 नवंबर से 2 दिसंबर तक चलेगा। दोनों जोधपुर के आलीशान महल उम्मेद पैलेस में शादी करेंगे। खबरों के मुताबिक निक जोनस शादी की तैयारी करने के लिए इंडिया आ चुके हैं। दोनों ने खुद ही अपनी शादी की जगह तय की है। दोनों काफी समय से अच्छा वक्त साथ में बिता रहे हैं। उनकी यह शादी इंडो-वेस्टर्न अंदाज में होगी। बता दें कि दोनों ने 18 अगस्त को भारतीय परंपराओं के तहत सगाई की थी। इस मौके पर निक के माता-पिता भी मौजूद थे।
ब्रेकिंग