jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

उज्जैन महाकाल मंदिर के गर्भ गृह में लगी आग में सेवक पुजारी सहित 14 घायल, गृहमंत्री अमित शाह ने CM को लगाया फोन ली जानकारी

उज्जैन: होली के दिन आज प्रातः भस्म आरती के समय गर्भगृह में रंग गुलाल उड़ाया जा रहा था। आरती भी चल रही थी । तभी अचानक गुलाल के साथ आग कि लपटे निकलने लगी। ओर देखते ही देखते आग से 14 लोग झुलस गये ओर घायल हो गये। घायलों में मन्दिर के मुख्य पुजारी सहित सेवक और सफाई कर्मी सहित अन्य शामिल है। घायलों कि तुरन्त अस्पताल भिजवाया गया। वही आग पर काबू पाया गया।

इधर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अस्पताल पहुचकर घायलों के हाल जानें ओर अधिकारियों को उचित इलाज के निर्देश दिए। वही गृहमंत्री अमित शाह ने भी फोन कर सीएम मोहन यादव से जानकारी ली।उन्होंने शीघ्र ही सभी के स्वास्थ लाभ कि कामना कि।

घायलों को एंबुलेंस की मदद से उज्जैन के जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज जारी है। साथ ही 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इंदौर रेफर किया गया। घायल सेवक ने बताया कि आरती कर रहे पुजारी पर पीछे से किसी ने गुलाल डाल दिया। गुलाल दीपक पर गिरा, संभवत : गुलाल में केमिकल होने की वजह से आग भड़क गई। इधर रंग-गुलाल से गर्भगृह की चांदी की दीवार को बचाने के लिए वहां फ्लैक्स लगाए गए थे। इनमें भी आग फैल गई। मंदिर में मौजूद लोगों ने अग्निशामक यंत्र से आग पर काबू पाया।

- Install Android App -

इधर उज्जैन कलेक्टर नीरज सिंह ने इस मामले मे जांच के आदेश दिए हैं। कलेक्टर ने बताया की इसकी जाँच के लिए एक कमेटी बनाई गई है जो जांच करेगी।

ये लोग हुए घायल।

सत्यनारायण उम्र 79 वर्ष, चिन्तामण उम्र 65 वर्ष, रमेश 60 वर्ष, मनोज 43 वर्ष, महेश उम्र 27 वर्ष, शिवम उम्र 21 वर्ष, अंश उम्र 13 वर्ष, संजय उम्र 50 वर्ष, विकास उम्र 35 वर्ष, आनन्द उम्र 23 वर्ष, सोनू उम्र 54 वर्ष, राजकुमार उम्र 50 वर्ष, कमल जोशी उम्र 44 वर्ष, मंगल बिंजवा उम्र 36 वर्ष मे झुलस गए जिनका उपचार जारी है।