jhankar
ब्रेकिंग
शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना खुशियों की दास्तां : पीएमएफएमई योजना से आत्मनिर्भर बने खिरकिया के युवा उद्यमी देवेश मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 4 अक्टूबर को मगरधा में लगेगा शिविर 2 अक्टूबर को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा आज का सुविचार - MakdaiExpress24

उदयपुर हत्याकांड के विरोध में आधे दिन बंद, सड़कों पर उतरे व्यापारी

मकड़ाई समाचार इंदौर। उदयपुर हत्याकांड के विरोध में अहिल्या चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री ने गुरुवार को दोपहर एक बजे तक आधे दिन के बाजार बंद रखा है। विरोध में संस्था के सदस्य और व्यापारीगण राजवाड़ा पर एकत्रित हुए। उन्होंने मांग कन्हैया के हत्यारों को सख्त और शीघ्र सजा देने की मांग की है। सभी ने राजवाड़ा पर रैली निकाली।

अध्यक्ष रमेश खंडेलवाल ने कहा कि चैंबर से जुड़े सौ से अधिक संगठन व अन्य व्यापारियों ने बंद में शामिल होकर घटना की निंदा व विरोध किया। उन्होंने कहा कि हम सरकार से मांग करते हैं कि ऐसी आतंकी गतिविधि के दोषियों को इतनी सख्त सजा दी जाए कि आगे कोई ऐसा दुस्साहस न कर सके। कोर्ट के माध्यम से शीघ्र सजा पर निर्णय होना चाहिए।

भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ ने भी बाजार बंद रखने की अपील की थी। प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष धीरज खंडेलवाल ने कहा कि कई व्यापारिक संगठनों ने संस्थान बंद करने का समर्थन किया है। हम भी इसमें शामिल हैं।

- Install Android App -

कांग्रेस का मौन विरोध

राजस्थान में हुए कन्हैया लाल हत्याकांड के विरोध में कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला एवं कांग्रेस के सभी वार्ड के पार्षद प्रत्याशी आज दोपहर 12:00 बजे अहिल्या प्रतिमा पर पहुंचकर सांकेतिक रुप से मौन धरना दिया। इसके साथ ही इस घटना के आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की गई। कांग्रेस के द्वारा इस घटना के विरोध में आज दोपहर 1:00 बजे तक आयोजित इंदौर बंद का समर्थन किया गया। कांग्रेस के सभी प्रत्याशियों ने दोपहर 1:00 बजे तक का अपना जनसंपर्क भी निरस्त कर दिया था।

मुस्लिम विद्वानों ने उदयपुर की घटना को निंदनीय एवं गैर इस्लामिक बताया

मुस्लिम विद्वानों ने उदयपुर की घटना को निंदनीय और गैर इस्लामिक बताया। काजी-ए-शहर अबु रेहान फारूकी ने कहा इस तरह का कोई भी कृत्य शरीयत-ए-इस्लाम के खिलाफ है। इंसानियत भी इससे आहत हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार को ऐसे तत्वों को कानून के अनुसार त्वरित दंडित करना चाहिए। इसके लिए सख्त कानून बनाना चाहिए ताकि देश में शांति बनी रहे। इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं।