jhankar
ब्रेकिंग
शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना खुशियों की दास्तां : पीएमएफएमई योजना से आत्मनिर्भर बने खिरकिया के युवा उद्यमी देवेश मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 4 अक्टूबर को मगरधा में लगेगा शिविर 2 अक्टूबर को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा आज का सुविचार - MakdaiExpress24

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चलाया हल, पाराडोल की धरती पर बोया ‘सोनम’ धान

बैकुंठपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खेत में नांगर-बइला (हल और बैल) देखकर खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने किसान के हाथ से हल थामा और खुद हल चलाने लगे। उन्होंने खेत में धान का छिड़काव कर बुआई भी की। लोगों से भेंट-मुलाकात के लिए मनेंद्रगढ़ विधानसभा के पाराडोल पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कार्यक्रम स्थल से सटे खेत में धान बुआई होते देख वहां पहुंच गए। उन्होंने खेत में हल चलाकर ‘सोनम’ धान की बुआई की। यह खेत गांव के कोटवार भागीरथी को कोटवारी जमीन के रूप में मिली हुई है। उनके पिता और दादा ने भी गांव में कोटवारी की थी और वे इस जमीन पर तब से ही खेती करते आ रहे हैं।

भरतपुर-सोनहत को दी 188 करोड़ की सौगात

- Install Android App -

इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बैकुंठपुर रेस्ट हाउस में भरतपुर-सोनहत विधानसभा क्षेत्र के लिए 188 करोड़ 75 लाख रुपये की लागत के 43 कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। इसमें 29 करोड़ 28 लाख रुपये लागत के 10 कार्यों का भूमिपूजन तथा 159 करोड़ 47 लाख रुपये लागत के 33 कार्यों का लोकार्पण का किया।

भूमिपूजन के प्रमुख कार्य

भूमिपूजन के तहत जल जीवन मिशन योजनान्तर्गत पेजयल व्यवस्था के लिए 59 सोलर ड्यूल पंप की स्थापना छह करोड़ 58 लाख रुपये की लागत से होगी। पांच किमी लंबाई के मसौरा से कुदरा मार्ग का निर्माण पांच करोड़ 95 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा। पांच किमी के काचरडांड से मधौरा पहुंच मार्ग का निर्माण चार करोड़ 87 लाख रुपये, साल्ही से कर्मघोघा पहुंच मार्ग तीन करोड़ 39 लाख रुपये तथा पसौरी से कोतमा मार्ग पर बरने नदी पर उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का निर्माण पांच करोड़ 34 लाख रुपये से किया जाएगा । इसके अलावा मुख्यमंत्री भपेश बघेल ने विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया।