ब्रेकिंग
हरदा पुलिस की सोशल मीडिया एडवाइजरी जारी, नागरिकों से की अपील अवैध ईट भट्टा संचालक: अजनाल नदी भाट परेटिया में नदी किनारे अवैध मिट्टी की खुदाई वर्षों से हो रही, वे... नर्मदा किनारे चल रहे अवैध ईट भट्टा संचालकों के खिलाफ ग्रामीण हुए एकजुट, बोले अब गांव में नहीं लगने द... मप्र में आर्मी के लिए 7.5 लाख ट्रक तैयार!  ड्राइवर और कंडक्टरों की छुट्टी निरस्त, देश के लिए 24 घंट... हरदा: साहूकारों के दबाव में युवक ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी! परिवार में थी शादी, खुशियां म... प्रदेश में कितने शस्त्र लायसेंस धारक है विभाग को नही है जानकारी प्रदेश मे अंर्तसुरक्षा की दृष्टि से... Harda: दुनिया ने देखा सिंदूर का शौर्य:  भारत की सेना के सम्मान भाजपा युवा मोर्चा मैदान में: विजय जेव... हरदा: एसपी श्री चौकसे ने रजत पदक विजेता कनुप्रिया को सम्मानित किया मिशन सिंदूर अभी जारी है!,,, सर्वदलीय बैठक के बाद किरेन रिजिजू ने मीडिया से चर्चा में कहा पाकिस्तान म... Reva shakti: रेवा शक्ति अभियान" की समीक्षा की कलेक्टर श्री जैन ने

उपचुनाव में तीन सीटों पर बढ़त के बाद भाजपा खेमे में जश्‍न, शिवराज ने कही ये बात

मकड़ाई समाचार भोपाल। खंडवा लोकसभा सीट के साथ पृथ्‍वीपुर, रैगांव और जोबट विधानसभा उपचुनाव के मतों की गिनती प्रगति पर है। रैगांव सीट को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी सभी सीटों पर अच्‍छी जीत की ओर कदम बढ़ा रही है। पार्टी के शानदार प्रदर्शन पर भाजपा के खेमे में खुशी का माहौल है।

तीन सीटों पर भाजपा की जीत सुनिश्चित मानकर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्‍होंने कहा कि यह राज्‍य और केंद्र सरकार के कार्यों की जीत है। हम जो काम जनजातीय लोगों के लिए कर रहे हैं यह उस पर मुहर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी इसमें हमें भरपूर समर्थन दिया है। यह पार्टी के हर कार्यकर्ता की विजय है।

- Install Android App -

जोबट के बारे में उन्‍होंने कहा कि आदिवासियों ने राज्‍य सरकार पर भरोसा जताया है। वहीं पार्टी अध्‍यक्ष वीडी शर्मा ने भी इसे कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम बताते हुए खुशी जा‍हिर की है।

पार्टी की बढ़त के बाद मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्‍यक्ष वीडी शर्मा भाजपा कार्यालय पहुंचे। वहां दोनों ने पार्टी के अन्‍य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ आतिशबाजी की। कार्यकर्ताओं ने मिठाई वितरित की। मध्‍य प्रदेश के मंत्री गोविंद सिंह ने भी पार्टी की सफलता पर खुशी जाहिर की।