jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 04 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे पूर्व विधायक संजय शुक्ला समेत अन्य यात्री दुबई से लौटे: इजराइल-ईरान जंग के बीच कुछ फ्लाइट्स शुरू एक अप्रैल से जबलपुर में स्कूली वाहनों में एलपीजी किट का उपयोग होगा बंद राजा रघुवंशी हत्याकांड में परिवार का अहम निर्णय, होली में सोनम की साड़ी भी जलाए तालाब बना मौत का कुआं, नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हंडिया : आध्यात्मिक रंगों में मनी होली: ब्रह्माकुमारी आश्रम हंडिया में बुराइयों का दहन, सद्गुणों का ... हंडिया : संत चरणों से धन्य हुआ हंडिया! दादा गुरु का भव्य स्वागत, रातातलाई में आज रात्रि विश्राम व भज... आज मङ्गलवार, फाल्गुन शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि है। ईरान का बड़ा ऐलान-हॉर्मुज का रास्ता पूरी तरह बंदअ : नेक देशो तक कच्चे तेल की आपूर्ति हुई बाधित गैस पै... ग्वालियर में अनोखी होली की धूम: 9 हजार की इलेक्ट्रिक पिचकारी बनी आकर्षण

उपेंद्र कुशवाहा ने JDU के सभी पदों से दिया इस्तीफा, बनाई नई पार्टी

Upendra Kushwaha Resigns : बिहार की राजनीति में बीते दिनों से चली आ रही गहमागहमी के बीच उपेंद्र कुशवाहा ने जदयू के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। इसकी अटकलें लंबे समय से लगाई जा रही थी, क्योंकि उनके और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच तनातनी चरम पर पहुंच गई थी।

उपेंद्र कुशवाहा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस्तीफे का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी में बहुत बेचैनी है और आज से मैं नई पारी की शुरुआत करने जा रहा हूं। इसके साथ ही उन्होंने नई पार्टी बनाने का ऐलान भी कर दिया, जिसका नाम राष्ट्रीय लोक जनता दल पार्टी है।

- Install Android App -

JDU में संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष थे उपेंद्र कुशवाहा

उपेंद्र कुशवाहा जनता दल-यूनाइटेड (जेडीयू) के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष थे। तनातनी के बीच उन्होेंने पार्टी में मौजूदा संकट पर चर्चा के लिए पटना में 19-20 फरवरी को पार्टी की बैठक बुलाने का ऐलान किया था।

कुशवाहा ने रविवार को अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को एक खुले पत्र में पार्टी के लिए अपनी चिंता व्यक्त की थी, जो उनके अनुसार कमजोर होती जा रही थी।
पत्र में कुशवाहा ने कहा था कि उन्होंने हाल के दिनों में पार्टी की कमजोर होती स्थिति के बारे में नीतीश कुमार को सूचित किया है, लेकिन यह अनसुना कर दिया गया। उन्होंने नीतीश और राजद के बीच एक समझौते और जदयू के राजद में विलय की अफवाहों का उल्लेख किया, जो उनके अनुसार, पार्टी को और कमजोर कर दिया था।