jhankar
ब्रेकिंग
वरिष्ठ अधिवक्ता के घर ऑफिस में मारपीट का आरोप, अधिवक्ता घायल; 7 लोगों पर मामला दर्ज छोटी हरदा के लाल रामविलास हुंडा को मिलेगा के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार हंडिया की दुकानों में बिजली तो भरपूर, पर कनेक्शन का हिसाब कौन बताएगा? गाँव वालों ने किया लाड़ली का भव्य स्वागत: चतरखेड़ा की बेटी अनामिका रघुवंशी बनीं एएसआई , जश्न में डूबा... बानापुरा शराब दुकान में मिलावट का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्...

हंडिया : साप्ताहिक हाट बाजार में घंटों तड़पती रही गौमाता की मौत, किसी ने नहीं ली सुध, अभी तक पड़ा है मृत गौमाता का शव

मकड़ाई समाचार हंडिया। आजकल लोग अपने काम में इतने मशरूफ होते हैं कि सड़क पर पशु तो क्या कोई इंसान भी दम तोड़ दे तो परवाह नहीं करते। बस उसे एक नजर देखकर आगे बढ़ जाते हैं।इसी बेरुखी ने शनिवार को एक गाय की जान ले ली। कुल मिलाकर सड़कों तथा बाजारों में खुली घूम रही गायों की देखरेख करने वाला कोई नहीं है।शनिवार को साप्ताहिक हाट बाजार के पास एक गाय कई घंटे तक धूप में तड़पती रही और उसकी मौत हो गई।अगर समय रहते गाय का उपचार हो जाता तो शायद ये गाय बच जाती।

- Install Android App -

अब इस बेसहारा गाय की मृत्यु होने के बाद वहां से अभी तक मृत गौमाता के शव को नहीं उठाया गया हैं। इससे उस जगह गंदी बदबू फैल रही हैं। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यहां स्थानीय लोगों ने बताया कि बाजार में एक दिन पहले एक बेसहारा गाय की मौत हो गई थी। खबर लिखे जाने तक उस गाय के शव को नहीं उठाया गया हैं। और अब गाय की मृत्यु होने से आवारा कुत्ते नोच रहे हैं। इससे और ज्यादा बदबू उक्त स्थान पर फैल रही हैं। इससे सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि यहां के जिम्मेदार कितने लापरवाह है। स्थानीय लोगों ने जिम्मेदारों के खिलाफ रोष व्यक्त किया हैं।