jhankar
ब्रेकिंग
हरदा, टिमरनी और सिराली मंडियों में कृषि उपज की बंपर आवक, तीनों मंडियों में 47 हजार क्विंटल से अधिक उ... हरदा जिले में पहली बार PIT-NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई, आदतन नशा कारोबारी गिरफ्तार कृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण टेमागांव में कृषक चौपाल आयोजित : रबी फसलों के बेहतर प्रबंधन और आधुनिक कृषि तकनीकों पर दिया मार्गदर्श... हरदा के प्रहलाद पटेल जेवल्या की बैल जोड़ियों ने देवास में मचाया धमाल, जीते प्रथम और तृतीय पुरस्कार उद्यानिकी फसलों की खेती अपनाकर बढ़ाएं किसानों की आय – कलेक्टर कुमार सत्यम कलेक्टर कुमार सत्यम ने टेमागांव में उचित मूल्य की दुकान एवं आयुष चिकित्सालय का किया निरीक्षण न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह के अंतर्गत 15 नवंबर को मैराथन दौड़ का आयोजन न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह के अंतर्गत 20 नवंबर को बाईक रैली का आयोजन एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं के डमी प्रवेश पत्र जारी, 31 दिसंबर तक होगा संशोधन

फ्लैट में चल रहा था देह व्यापार, 4 युवतियों समेत 8 गिरफ्तार, आपत्तिजनक सामान बरामद

मौके से कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए गए हैं

Sex Racket : शहरों में जिस्मफरोशी का धंधा रुकने का नाम नहीं ले रहा है। एक सेक्स रैकेट का और भंडाफोड़ हुआ है। ने महमूरगंज एक फ्लैट से देह व्यापार करने वाले आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें चार युवतियां और चार युवक शामिल हैं।

- Install Android App -

पूरा मामला यूपी के वाराणसी का है। वाराणसी की भेलूपुर पुलिस ने महमूरगंज स्थित एक फ्लैट में छापा मारा है। यहां आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस देह व्यापार​​​​​​ में पश्चिम बंगाल और मध्यप्रदेश की चार युवतियां और बाकी 4 युवक भी पकड़े जाने की बात सामने आ रही है। मौके से कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए गए हैं।

महमूरगंज चौकी अंतर्गत नेवादा के विश्वनाथ पुरी कॉलोनी में पुलिस ने एक मकान में यह रेड की है। विश्वनाथ पुरी के लोकल लोगों की गोपनीय सूचना पर भेलूपुर पुलिस ने यह रेड डाली है। बताया जा रहा है कि यहां पर काफी समय से सेक्स रैकेट का धंधा चल रहा था। गिरफ्तार हुए लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है।