jhankar
ब्रेकिंग
सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य आमजन को योजनाओं और सेवाओं का समय पर लाभ पहुंचाना - केंद्रीय राज्य मंत... रांची में होटलों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 14 लोग गिरफ्तार,एसएसपी के निर्देश पर नाइट रेड राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 :  चुनाव में भड़काऊ प्रचार पर प्रशासन सख्त, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नज... गुजरात के सुरेंद्रनगर में जिम संचालक पर गंभीर आरोप, 100 महिलाओं के वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का माम... एशियन गेम्स 2026: आखिरी दिन भारत को 5 गोल्ड, कुल 21 गोल्ड के साथ 85 मेडल होटल के कमरे में युवती से दुष्कर्म का आरोप , शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मामला 43वीं मंजिल से गिरकर युवक की मौत नोयडा में सुपरनोवा स्पायरा बिल्डिंग की घटना नायरा एनर्जी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम, मध्य प्रदेश में कितना पड़ेगा असर छत से गिरकर घायल युवक की इलाज के दौरान मौत मोबाइल अपडेट करने के बहाने खाते से निकाले 95 हजार

4 हत्यारों ने घर में घुसकर सिपाही को काट डाला, टंगिया और चाकू से वारकर उतारा मौत के घाट

प्रधान आरक्षक द्वारा अपना बचाव करते हुए धक्का देकर बाहर निकला

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में खूनी खेल खेला गया है। हेड कांस्टेबल की हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि 4 हत्यारे घर में घुसे और पकड़कर उसे काट डाले। हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है।

- Install Android App -

बताया जा रहा है कि 19 फरवरी को जिला दंतेवाड़ा में पदस्थ प्रधान आरक्षक फन्नी राम वेट्टी की हत्या की गई है। वह अपने छोटे भाई की शादी में ग्राम बेलचर आया हुए थे।

बताया जा रहा है कि रात में अज्ञात 4 लोग घर में जबरदस्ती घुस गए। इस दौरान चारों ने प्रधान आरक्षक पर टंगिया और चाकू से हमला कर दिया। प्रधान आरक्षक द्वारा अपना बचाव करते हुए धक्का देकर बाहर निकला, जिसे घेराबंदी कर घर के बाहर लाकर मार डाले।

प्रकरण में थाना जांगला में अपराध पंजीबद्ध कर शव का पी0एम0 कराया गया है। प्रकरण में घटनास्थल से किसी प्रकार से माओवादी पर्चे बरामद नहीं हुआ है, विवेचना में सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।