ब्रेकिंग
पुलिस पर स्कॉर्पियो चढ़ाने की हरकत करने वाला 4 साथियो के साथ गिरफ्तार! आरोपी हिस्ट्रीशीटर है पूर्व मे... सराहनीय पहल: नशा मुक्त हो गांव हमारा: अवैध शराब की बिक्री रोकने नारी शक्ति हाथों में तख्तियां लेकर उ... टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना में मिलेगा 1 लाख रूपये तक का ऋण स्‍मार्ट मीटर उपभोक्‍ताओं को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक खपत के आधार पर दिन के टैरिफ में 20 प्रतिशत क... देशभर में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण के मामले धीरे-धीरे बढ़ने लगे हैं। शनिवार को कई राज्यों में एक... गाजा मे  Parle G का बिस्किट बिका 2300 रूपये में, एक पिता ने बेटी की भूख मिटाने के लिए पारले जी 2300 ... हरदा: नदियों के उदगमों को संरक्षित करें, इनमें होती है भरपूर ऊर्जा: मंत्री प्रहलाद पटेल हरदा: खनिज के अवैध परिवहन में शामिल 3 डम्पर जप्त राणापुर जनपद पंचायत के नवीन सीईओ होंगे बलवान सिंह मवासे पंचायतों में जल संरक्षण एवं पौधारोपण के कार्य कराएं पंच सरपंच!  सरपंच पंचायत की आय बढ़ाएं और गांव म...

एक पुलिसकर्मी ने दूसरे पुलिसकर्मी के पत्नी के साथ किया – दुष्कर्म, आरोपित प्रधान आरक्षक को गिरफ्तार

 मकड़ाई समाचार  कांकेर। पुलिस का नाम सुनते ही आम जन गौरवान्वित महसूस होता है, क्योंकि सामाजिक सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस की होती है। लेकिन जब रक्षक ही भक्षक बन जाये तो समाज किस पर सुरक्षा की उम्मीद रखें।ऐसा ही मामला कांकेर जिले के पखांजुर थाना से आया है, जहां पुलिस को अपने ही विभाग के प्रधान आरक्षक पर मामला दर्ज करना पड़ा है। आरोपित पुलिसकर्मी पर महिला के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म करने का आरोप है। पखांजूर थाना प्रभारी मोरध्वज देशमुख का कहना है कि पीड़िता के शिकायत पर आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपित प्रधान आरक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है, आगे की कार्रवाई जारी है।

- Install Android App -

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दुष्कर्म का आरोपित प्रधान आरक्षक तिलकराम जैन विगत दो वर्षों से पखांजूर थाने में पदस्थ है। वह थाना परिसर में बने पुलिस आवास में निवासरत है। इसी परिसर में पखांजूर अनुविभाग विभाग के अन्य थाने में पदस्थ आरक्षक की पत्नी (पीड़िता) के साथ अप्रैल 2022 से आरोपित संबंध बना रहा था। इस घटना की शिकायत गुरुवार को आरक्षक की पत्नी ने पुलिस थाना पखांजूर में कर दी। जिसके बाद पखांजूर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपित की गिरफ्तारी कर ली है और मामले की जांच में जुट गई है। पीड़ित महिला थाना परिसर पखांजुर में ही रहती है।पीड़िता के शिकायत पर अपने ही प्रधान आरक्षक के खिलाफ पखांजुर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपित की गिरफ्तारी कर ली है और मामले की जांच में जुट गई है।