jhankar
ब्रेकिंग
ब्रेकिंग रात 10:00 बजे : बनापुरा-सिवनी मालवा की अधूरी सड़क बनी मुसीबत, 112 वाहन भी हुआ पंचर  सर्पदंश से 11 वर्षीय बालक की मौत, गांव में पसरा मातम खातेगांव: दूध की दरें बढ़ाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, आपूर्ति ठप टिमरनी : स्वतंत्रता दिवस समारोह कार्यक्रम में प्रोटोकॉल की उड़ी धज्जियां  ‘वंदे मातरम्’ विवाद पर हरदा में भाजपा का प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय के बाहर पुलिस से हुई धक्का-मुक्... नर्मदा नदी के आंवलीघाट पुल पर 5 इंच का गैप, जगह-जगह निकले सरिए; हादसे की आशंका हरदा में बलाई महासभा ने उठाया बड़ा मुद्दा: “अपना स्थान नहीं तो समाज के कार्यक्रम कैसे हों?” प्रशासन ... हरदा कृषि उपज मंडी में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस हंडिया : तिरंगे के बीच बच्चों संग बैठा प्रशासन, खेड़ीनीमा स्कूल में दिखी अलग तस्वीर,, MP Weather Update 16 अगस्त 2026: मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी, कई जिलों में अलर्ट

Harda sirali big news : किसान के घर से 5 लाख के आभूषण सहित नकदी ले उड़े चोर, लोग भयभीत !

छत से कवेलू निकाल घर में घुसे, नकदी और जेवरों को किया पार, अलमारी और लोहे की पेटी को उठाकर खेत में ले गए

मकड़ाई समाचार हरदा/सिराली। सिराली थाना क्षेत्र में एक साथ आधा दर्जन स्थानों पर चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मिली जानकारी के अनुसार करीबी ग्राम जात्राखेड़ी में गुरुवार शुक्रवार की दरमियानी रात को चोरों ने एक किसान के घर में धावा बोल दिया है। सिराली थाने में ग्राम जात्राखेड़ी के रहने वाली किसान रजत पिता कैलाश चन्द्र गुर्जर की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने करीब 5 लाख नगदी एवं गहनों की चोरी का प्रकरण दर्ज कर तलाशी शुरू कर दी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है।डॉग स्क्वायड की मदद से चोरों की तलाश की जा रही है। इधर सिराली नगर के अंदर भी आधा दर्जन दुकानों के ताले टूटे है। दो दुकानदारों ने थाने में शिकायत भी लिखाई है।

- Install Android App -

रजत गुर्जर ने बताया कि वह ओर उसके परिवार के अन्य सदस्य रात को भोजन करने के बाद करीब 11 बजे के आसपास अपने अपने कमरों में सो रहे थे।घर के सारे दरवाजे बंद थे।जब सुबह उनके पिता कैलाश चन्द्र गुर्जर उठे तो उन्होंने देखा घर में रखी अलमारी, लोहे की पेटी व एक अटैची दिखाई नहीं दी। जब उन्होंने घर का सामान जगह पर नहीं देखा तो घर के सदस्यों को उठाया।

इस दौरान घर के ऊपर रखें कवेलू निकले हुए थे। वहां घर के दरवाजे भी खुले हुए थे जिसके बाद जाकर देखा तो घर के पीछे एक खेत में घर में रखी गोदरेज की अलमारी एवं लोहे की पेटी पड़ी मिली।जिसमें रखा सारा सामान अस्त व्यस्त पड़ा था। वहीं उसमें रखे सोने चांदी के आभूषण चोर चुराकर ले गए।

रजत गुर्जर ने बताया कि उनके घर अनाज रखने गोदाम बन रहा है।जिसके चलते नगदी की जरूरत थी।इसके लिए बीते दो दिनों दे उन्होंने मंडी जाकर सोयाबीन, सरसों एवं चने की फसल बेचकर नगदी लाया गया था।उन्होंने बताया कि घर मे करीब छह लाख नगदी एवं आभूषण रखे थे।जो चोर ले गए है।

उन्होंने बताया कि उन्हें आशंका है कि चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया होगा उन्होंने सम्भवतः रैकी की गई होगी।जिसके चलते उन्होंने घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। उन्होंने बताया कि चोरों ने करीब 6 लाख नगदी एवं सोने चांदी के आभूषण जिनकी कीमत करीब 5 लाख से ऊपर है उसे चुरा ले गए है।