jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत  उल्लासः एक अभिनव प्रयोग-2026 कार्यक्रम अंतर्गत न्यायालय परिसर में स्वच्छता एवं हरित वातावरण के लिए स... पंडित प्रदीप मिश्रा की कांवड़ यात्रा इंदौर-भोपाल हाईवे पर 3 दिन ट्रैफिक डायवर्ट,कांवड़ यात्रा के का... हरदा जिले की खास खबरें - 23 अगस्त 2026 हाईवे पर पलटी कार, एक युवक की मौत, दूसरा घायल इंदौर रोड पर मजिस्ट्रेट चेकिंग से वाहन चालकों में हड़कंप, 30 वाहनों पर 41 हजार का जुर्माना MP के 14 जिलों में हैवी रेन का अलर्ट, जबलपुर-चंबल और नर्मदापुरम संभाग में तेज बारिश की चेतावनी गुना के होटल राज पैलेस में पुलिस का छापा, युवतियों के साथ पकड़ाए कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राहुल दांगी जांच की कसौटी पर मंदिर ट्रस्ट बेदाग,11 आरोपों में नहीं मिला ठोस तथ्य चेक बाउंस मामले में आरोपी बरी, परिवादी कानूनी देनदारी साबित करने में रहा असफल

एक ही रात में 5 घरों में चोरी,चोरो के हौसले बुलंद

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भिलाई | खुर्सीपार थाना क्षेत्र के बालाजी नगर में एक ही रात में पांच घरों में चोरी हो गई। आरोपितों ने अलग.अलग घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। वहीं इस मामले को लेकर आम आदमी पार्टी के नेता जसप्रीत सिंह ने खुर्सीपार थाने में इसकी शिकायत की है। आप पार्टी के नेता ने कहा कि बढ़ती चोरी की घटना को लेकर खुर्सीपार थाने में कई बार आवेदन दिया गया है। इसके बावजूद ना तो चोरों का आतंक कम हो रहा है और न ही पुलिस कोई कार्रवाई कर पा रही है।

- Install Android App -

दरअसल जानकारी के अनुसार बताया गया कि 15 मई की रात को पांच घरों में एक साथ चोरी हुई है। जिसकी जानकारी पीड़ितों ने सुबह थाने में जाकर दी। लेकिन कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई और करवाई अभी तक नहीं हुई है। बालाजी नगर में कई असामाजिक तत्व गांजा और शराब पीते हुए मिल जाएंगे। इसकी जानकारी पिछले आवेदन में भी दी गई है लेकिन कार्रवाई अभी तक नहीं हुई है। बालाजी नगर में घरों में घुसकर चोरी करना आम बात हो गई है। एक साथ हुई 5 चोरी की वारदात के बाद से मोहल्ले के लोगों में काफी गुस्सा देखा जा रहा है।