ब्रेकिंग
हरदा पुलिस की मुहिम—नशे के खिलाफ जागरूकता की लहर , विद्यालयों और कॉलेजों में नशे के विरुद्ध चला जनज... हरदा: भारतीय किसान संघ मांग किसानों को लाइन में खड़ा करना बंद करें हंडिया : हंडिया पुलिस स्कूलों में जाकर छात्र छात्राओं को बता रहे नशे के दुष्परिणाम,  नशे से दूरी है ... हरदा: मंडी में मूंग फसल बेचकर जा रहे व्यापारी के ट्रक से 11 लाख की चोरी ,48 घंटों में पुलिस ने किया ... सिवनी मालवा: मूंग चूरी के अवैध परिवहन पर कार्रवाई, कलेक्टर के निदेश पर ट्राली जब्त शिक्षकों को दिया ‘भेड़ गिनने’ का आदेश !  शिक्षक संघ ने किया विरोध,सोशल मीडिया पर कविता हो रही वायरल हरदा: सतपुड़ा के जंगलों में गोराखाल का मनमोहक झरना, डेढ़ सो फिट की ऊंचाई से बह रहा पानी, देखे वीडियो... हरदा: युवराज पटेल भोनखेड़ी और रोहित सिरोही भोंनखेड़ी की बैल जोड़ी ने पहला और दूसरा ईनाम जीता हरदा : मकान की जगह पर जबरन कब्जा करने का आरोप, तीन पर FIR दर्ज !  बिग ब्रेकिंग न्यूज़ अहमदाबाद मे सामूहिक आत्महत्या एक परिवार के 5 लोगो की जहरीला पदार्थ के सेवन से मौ...

एन.एच. 47 की मुआवजा राशि किसानों को नही दी जा रहा है:- महेश पटेल

हंडिया | जिला प्रशासन  नेशनल हाईवे 47 फोरलेन जो कि इंदौर से बैतुल बनने जा रहा है की हंड़िया से हरदा व हरदा से ऊड़ा तक के किसान भाइयों को मुआवजा राशि प्रदान नही किए जाने का आरोप महेश पटेल अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेंटी ने लगाया है।
महेश पटेल द्वारा बताया गया कि नेशनल हाईवे 47 फोरलेन जो कि इंदौर से बैतुल बनने जा रहा है। उसकी सम्पूर्ण प्रक्रिया पूर्ण हो गई है व उसका मुआवजा भी हरदा प्रशासन के खाते में आ गया है। इसके बाद भी किसानों भाईयों को उनकी जमीन का मुआवजा नही दिया जा रहा है। जिसके कारण फोरलेन सड़क मार्ग का कार्य रूका हुआ है|जबकि विकास के कार्य रूकना नही चाहिए। इस विलम्ब का क्या कारण है| इसकी उच्च स्तरीय जांच की जावे एवं किसानों को मुआवजा राशि शीघ्र दी जावें। जिससे कार्य प्रारंभ हो सके, यदि ऐसा नही होता है तो ब्लाक कांग्रेस कमेटीं किसान भाईयों के हित के लिए आंदोलन करने पर बाध्य होगी|जिसकी सम्पूर्ण जबाबदारी जिला प्रशासन की होगी। इसके संबंध में हंडिया, ऊड़ा व हरदा के किसान भाईयों द्वारा हरदा पूर्व विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने से भी सोमवार को मुलाकात कर चर्चा की गई थी।

- Install Android App -

 किसानों का  नुकसान हो रहा 

पूर्व विधायक डॉ. दोगने द्वारा कहा गया की उक्त कार्य में विलम्व होने से क्षेत्र का विकास रूक रहा है, जो कि उचित नही है व किसानों का भी नुकसान हो रहा है। शासन को इस ओर पूर्व में भी मेरे द्वारा अवगत कराया गया था परन्तु जिला प्रशासन द्वारा इस ओर ध्यान नही दिया जा रहा है|जिले में अफवाह फैल रही है कि फोरलेन सड़क मार्ग का एलाईनमेन्ट बदल रहा है। यदि ऐसा है तो प्रशासन को स्पष्ट करना चाहिए और यह सही जगह से निकला है। सरकार की समस्त औपचारिकताएँ पूर्ण हो चुकी है |मुआवजा भी जिला प्रशासन के पास आ चुका है। ऐसी स्थिति में एलाईनमेन्ट बदलना संभव नही है। नेशनल हाईवे 47 फोरलेन इंदौर से बैतुल की टेन्डर से पहले कई औपचारिकताएँ होती है। और उसमें दो बर्ष का लम्बा समय लगा था। जब समस्त औपचारिकताएँ पूर्ण हो चुकी है, तो इसके बाद किस के निर्देश पर एजाईनमेन्ट बदलने की कार्यवाही की जा रही है, और एलाईनमेन्ट बदलता है तो फिर दो बर्ष लगेगे। जिसके लिए कौन जबाबदार होगा। इसी तरह हरदा का रेल्वे ओवर ब्रिज भी एलाईनमेन्ट बार-बार बदले जाने के कारण निरस्त हो गया है। जिससके कारण आज हरदा की जनता को परेशान होना पड़ रहा है। मैं किसान भाईयों की हर संभव मद्द करने को तत्पर हंू।इस अवसर पर भागीरथ पटेल, गोकुल प्रसाद मल्हारे, राकेश सारंण, मदनलाल मल्हारे, विजय तिवारी, महेश राठौर, प्रमोद तिवारी, बबलू दोगने उपस्थित थे।