jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया में अतिक्रमण की खुली छूट? दो टप से चार हुए, फिर भी कार्रवाई नदारद! शारदीय नवरात्रि का छठा दिन - माँ कात्यायनी की पूजा आज विश्व खाद्य दिवस विशेष - एक विचार, भूख मुक्त हो दुनिया आज सिराली में जन-विश्वास शिविर, मौके पर होगा समस्याओं का समाधान बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई, 110 मामले पकड़े, 24 लाख की वसूली होगी हरदा में चाकूबाजी के आरोपी का पुलिस ने निकाला जुलूस, बीच सड़क कराई उठक-बैठक मध्यप्रदेश में मौसम बदला, नर्मदापुरम संभाग में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट हरदा, टिमरनी और रहटगांव मंडी भाव: 15 अक्टूबर को जानिए गेहूं, सोयाबीन, मक्का सहित अन्य फसलों के दाम नवरात्र पर्व को लेकर टिमरनी पुलिस अलर्ट, देवी पंडालों और गरबा स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी! नए पंजीयन को लेकर बढ़ी उम्मीदें, जानिए क्या है ताजा अपडेट

एमपी के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने हेमामालिनी के नाम का जिक्र करते हुए कही ऐसी बात, विपक्ष बोला महिलाओ का हुआ अपमान, देंखें विडियो

MP News : मध्य प्रदेश में अभी चुनावी माहौल है। सभी नेता लोग अपनी अपनी पार्टी के प्रचार प्रसार में लगे है। चुनावी वादे और घोषणा पत्र के साथ सभी लोग अपनी अपनी बात जनता के बीच जाकर कर रहे है। और पार्टी का गुणगान कर रहे है। ऐसे मौके पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा एक नए विवाद में फंस गए हैं। विधानसभा चुनाव के लिए दतिया में आयोजित सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान नरोत्तम मिश्रा ने भाजपा सांसद हेमा मालिनी के नाम का इस्तेमाल किया। इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस ने नरोत्तम मिश्रा पर महिलाओं का अपमान करने का आरोप लगाया।

MP News

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में जनसभा को संबोधित करते हुए नरोत्तम मिश्रा ने हेमा मालिनी का जिक्र किया और कहा कि मैंने दतिया में इस स्तर पर विकास किया है। कि न केवल सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, बल्कि हेमा मालिनी को नचवा दिया।

- Install Android App -

वीडियो को दिग्विजय सिंह ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट किया और लिखा कि संस्कारी भाजपा के मंत्री का महिलाओं को लेकर वास्तविक ओछापन भी सुनें। अपने दल की नेता को भी नहीं बख्शते।