jhankar
ब्रेकिंग
सिवनी मालवा: आज शाम 4:00 बजे भिलट बाबा करेंगे 6 माह की भविष्यवाणी, दोपहर 3 बजे चढ़ेगा निशान, 4 बजे द... गुजरात के भरूच में फार्मा फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट, 5 मजदूरों की मौत, 6 घायल - जहरीली गैस के रिसा... गुर्जर महिला मंडल के गरबा महोत्सव में भक्तिमय हुआ माहौल, माँ दुर्गा की आराधना में थिरकीं महिलाएं आज नवरात्रि का 7 वां दिन आज होगी माँ कालरात्रि की आराधना मध्यप्रदेश में आज मौसम साफ, हल्की गुलाबी ठंड की शुरुआत मकडा़ई एक्सप्रेस 24 शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 के मुख्य समाचार अलविदा होकर भी 3 जिंदगियों को रोशनी दे गई शिवानी, CM मोहन यादव ने किया सैल्यूट आधी रात हिरासत से छूटीं AISA चीफ नेहा बोरा, CJP फाउंडर अभिजीत दीपके पर सख्त एक्शन, आज SEM कोर्ट में ... हरदा में फर्जी नौकरी रैकेट का पर्दाफाश, 3200 युवाओं से 9.28 लाख की ठगी, डायरेक्टर जेल में हरदा में नवरात्रि पर अघोषित कटौती से हाहाकार, दिन में 3-4 घंटे गुल बिजली

हरदा में चाकूबाजी के आरोपी का पुलिस ने निकाला जुलूस, बीच सड़क कराई उठक-बैठक

मामले मे उचित कार्वाही का हरदा एसपी ने दिया था भरोसा

मकडा़ई एक्सप्रेस 24 हरदा। शहर में बैरिकेड हटाने को लेकर हुई चाकूबाजी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने पांचवें फरार आरोपी को गिरफ्तार कर आज शहर में उसका जुलूस निकाला और बीच सड़क पर उठक-बैठक लगवाई।

क्या था पूरा मामला…?

टीआई रोशनलाल भारती ने बताया कि 7-8 अक्टूबर की रात मिडिल स्कूल के पास सिद्धबाबा हनुमान मंदिर के सामने कार निकालने के दौरान सड़क पर रखे बैरिकेड हटाने को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने सीधी कॉलोनी निवासी पलाश लोकवाणी और निखिल असरानी पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया।

हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पलाश को इंदौर और निखिल को भोपाल रेफर किया गया था। पुलिस ने इस मामले में बीएनएस की धारा 296(1), 115(2), 109(1), 190, 191(2), 191(3) और 351(2) के तहत केस दर्ज किया था।

- Install Android App -

पांचवा आरोपी एक हफ्ते बाद पकड़ाया

पुलिस के मुताबिक गुरुवार को टंकी मोहल्ला निवासी सुमित (23) पिता मानसिंह ठाकुर को चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया। वह घटना के बाद से फरार था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने शहर में उसका जुलूस निकाला।

अब तक 4 आरोपी गिरफ्तार, 3 अब भी फरार

इस मामले में पुलिस ने पहले सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लाल स्कूल के पास रहने वाले जवाद उर्फ जस्सी (18), अनिकेत (21) और संकल्प अपार्टमेंट निवासी साकेत (19) के साथ एक नाबालिग को पकड़ा था। 9 अक्टूबर को तीन आरोपियों का भी जुलूस निकाला गया था।

अब भी इस केस में नामजद तीन आरोपी रोहन बेस, राहुल भाटिया और नमन शर्मा फरार हैं। व्यापारियों ने एसपी और कलेक्टर से मिलकर फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

इस कार्रवाई में एसआई मानवेंद्र सिंह भदौरिया, तुषार धनकर, आरक्षक प्रदीप मालवीय और साइबर सेल के कमलेश परिहार की टीम शामिल रही।