jhankar
ब्रेकिंग
हरदा, टिमरनी और रहटगांव मंडी भाव: 15 अक्टूबर को जानिए गेहूं, सोयाबीन, मक्का सहित अन्य फसलों के दाम नवरात्र पर्व को लेकर टिमरनी पुलिस अलर्ट, देवी पंडालों और गरबा स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी! नए पंजीयन को लेकर बढ़ी उम्मीदें, जानिए क्या है ताजा अपडेट सन्यासा–खोड़ियाखेड़ी सड़क निर्माण की मांग, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री, कलेक्टर और विधायक से लगाई गुहार हरदा में 165 आपदा मित्र वॉलेंटियर्स को दिया जाएगा 7 दिवसीय प्रशिक्षण रबी सिंचाई हेतु जल उपलब्धता, नहरों के संधारण एवं कृषकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण पर हुई चर्चा खाद, बिजली और टोकन की समस्या को लेकर किसानों का आक्रोश, कलेक्टर कार्यालय का घेराव कृषि उपज मंडी हरदा में तीन दिन बंद रहेगी नीलामी राष्ट्रीय महिला किसान दिवस पर कृषक-वैज्ञानिक परिचर्चा आयोजित हरदा में अवैध खनिज रेत परिवहन पर कार्रवाई, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

एलएंडटी को सेना से बड़ा ऑर्डर मिला, 2500 करोड़ से 5000 करोड़ रुपए हो सकती है वैल्यू

नई दिल्ली. इंजीनियरिंग और कंस्ट्रक्शन सेक्टर की प्रमुख कंपनी लार्सन एंड टूब्रो (एलएंडटी) को सेना से बड़ा ऑर्डर मिला है। कंपनी ने ऑर्डर की वैल्यू नहीं बताई है लेकिन, इसके प्रोजेक्ट क्लासिफिकेशन के मुताबिक बड़े ऑर्डर 2,500 करोड़ से 5,000 करोड़ रुपए की रेंज में होते हैं।
सेना के लिए आईटी सिस्टम तैयार करने का है ऑर्डर
एलएंडटी कंस्ट्रक्शन के स्मार्ट वर्ल्ड एंड कम्युनिकेशन बिजनेस को ऑर्म्ड फोर्सेज नेटवर्क के संचालन के लिए एडवांस आईटी सिस्टम तैयार करने और देशभर में ऑपरेट करने के लिए ये ऑर्डर मिला है। एलएंडटी के सीईओ एस एन सुब्रमण्यन ने कहा है कि यह रक्षा मंत्रालय के लिए बेहद अहम और संवेदनशील प्रोजेक्ट है। हमें गर्व है कि मंत्रालय ने हमारी क्षमताओं पर भरोसा कर यह ऑर्डर हमें दिया।
एलएंडटी का 30 देशों में कारोबार
एलएंडटी के मुताबिक ह प्रोजेक्ट 18 महीने में लागू किया जाएगा। यह तीन महीने की वारंटी और सात साल के मेंटेनेंस का कॉन्ट्रैक्ट है। एलएंडटी टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग, कंस्ट्रक्शन, मैन्युफैक्चरिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज से जुड़ी कंपनी है। इसका रेवेन्यू 21 अरब डॉलर (1.57 लाख करोड़ रुपए) है और 30 देशों में कंपनी का कारोबार है।

- Install Android App -