ब्रेकिंग
एस.डी.ई.आर.एफ. ने  तहसील कार्यालय रहटगांव में आम नागरिकों को दिया नागरिक सुरक्षा का प्रशिक्षण 2025 में अब बिना लाइन लगाए, घर बैठे करें Ration Card Online Apply, पाएं सस्ता अनाज और ढेरों सरकारी फ... 2025 में घर बैठे बनाएं अपना E Shram Card, पाएं ₹3000 पेंशन और लाखों के फायदे! जानें पूरी प्रक्रिया MP Board 10वीं-12वीं वालों के लिए सुनहरा मौका फेल या कम नंबर? अब दोबारा परीक्षा दें! MP Board Second... पाकिस्तान के मित्र तुर्की से भारतीयो ने की अपनी डील की कैन्सिल! व्यापारियो और पर्यटकों ने किया किनार... हरदा: नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा, आज रहटगांव में होगा कार्यकम, Aaj ka rashifal: आज दिनांक 16 मई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे Ladli bahna: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लाडली बहनों के खाते में राशि अंतरित की टिमरनी: एस.डी.ई.आर.एफ. ने टिमरनी फॉरेस्ट डिपो में आम नागरिकों को दिया नागरिक सुरक्षा का प्रशिक्षण Harda: पुलिस, राजस्व व खनिज विभाग का दल अवैध उत्खनन रोकने की कार्यवाही करें! कलेक्टर श्री जैन ने बैठ...

एसडीओ के लॉकर ने उगले लाखों के गहने व अचल संपत्ति के दस्तावेज

मकड़ाई समाचार ग्वालियर। आय से अधिक संपति के मामले में नामजद पीडब्ल्यूडी के एसडीओ रविंद्र कुशवाह के पंजाब नेशनल बैंक के लॉकर से सोमवार को लाखों के गहने व संपति के दस्तावेज मिले हैं। लॉकर से नोटो की गड्डियां भी निकली है। ईओडब्ल्यू की टीम कामकाज शुरू होने से पहले बैंक पहुंच गई थी।इओडब्ल्यू की लॉकर से निकले सोने-चांदी के गहनों का वजन व कीमत का आकलन किया जा रहा है। लॉकर से निकलीं गड्डियां ईओडब्ल्यू के अधिकारी गिन रहे हैं। लॉकर खोलवाने के लिए ईओडब्ल्यू के अधिकारी रविंद्र कुशवाह को भी साथ ले गए थे।

- Install Android App -

डीएसपी (ईओडब्ल्यू) सतीश चंद्र चतुर्वेदी के नेतृत्व में टीम सिटी सेंटर में एलआइसी आफिस के पास स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा सोमवार की सुबह 10 बजे पहुंच गई। डीएसपी ने बैंक मैनेजर को एसपी (ईओडब्ल्यू ) को पत्र देकर रविंद्र सिंह कुशवाह निवासी डीबी लिटी के लॉकर खुलवाने का अनुरोध किया। आरोपित रविंद्र सिंह कुशवाह भी ईओडब्ल्यू टीम के साथ था। लॉकर खोलने पर टीम ने सबसे मिले रखे पैकेटों व गहनों के छोटे-छोटे बैंगों को बाहर निकलाा। लॉकर में नोटों की गड्डियों के अलावा संपति के दस्तावेज भी मिले हैं। डीएसपी सतीश चंद चतुर्वेदी ने बताया कि लॉकर में मिले गहने व अन्य सामान का वजन व कीमत का आकलन किया जा रहा है। गहने व सपंति के दस्तावेज के अलावा कुछ पैसा भी लॉकर से निकलने की पुष्टि की है।

छह खातों से लेन-देन पर रूक लगाई- गुरुवार की रात को गोपनीय जांच से बाद ईओडब्ल्यू ने आय से अधिक संपति की मामला दर्ज करने के बाद एसडीओ रविंद्र सिंह कुशवाह के सचिन तेंदुलकर मार्ग पर स्थित सबसे महंगी टाउनशिप डीबी सिटी में 1800 वर्ग फीट में बने दो मंजिला बंगले के पुश्तैनी मकान पर एक साथ छापा मारा था। पुश्तैनी मकान से तो कुछ नहीं मिला था, लेकिन बंगले से करोड़ों रुपये की संपति के दस्तावेज सोने-चांदी के गहने व अन्य कीमती सामान मिला था। सर्च में पुलिस को एक लॉकर व छह खातों की बैंक की पासबुक मिली थी। ईओडब्ल्यू टीम ने सोमवार की सुबह बैंक मैनजरों को पत्र देकर इन खातों से लेन-देन करने पर रूक लगा दिया। ईओडब्ल्यू ने संबंधित बैंकों से खातों में जमा राशि की जानकारी के साथ ट्रांजेक्शन की डिटेल मांगी है।