jhankar
ब्रेकिंग
जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक 15 अक्टूबर को, रबी सिंचाई पर होगी चर्चा जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए जिला स्तरीय चार्ज अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित टिमरनी में गांधी चौक के अस्तित्व को लेकर विवाद, कांग्रेस ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन आशा सुपरवाइजरों की समीक्षा बैठक संपन्न, सुरक्षित मातृत्व पर जोर सिराली और खिरकिया क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ 4 प्रकरण दर्ज शासकीय पॉलीटेक्निक हरदा में गूलकाई एआई सॉल्यूशंस का कैंपस ड्राइव आयोजित स्मार्ट फिश पार्लर हेतु आवेदन पुनः आमंत्रित रानापुर में अघोषित बिजली कटौती का मुद्दा गरमाया, भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने विद्युत विभाग से की चर्चा टंकी में पानी, पाइपलाइन भी पूरी, फिर भी प्यासा ढोलियावाड़! कागजों तक सिमटी हर घर नल योजना? भरोसे की डोर टूटी: पति ने पत्नी पर लगाए खाते से 52 लाख रुपए निकालने के आरोप

एस.डी.ई.आर.एफ. ने  तहसील कार्यालय रहटगांव में आम नागरिकों को दिया नागरिक सुरक्षा का प्रशिक्षण

रहटगांव: देश की बाह्य एवं आंतरिक परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए हरदा  जिला कलेक्टर  श्री सिद्धार्थ जैन सर द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में तहसील कार्यालय रहटगांव में विशेष प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया।

इस सत्र में एस.डी.ई.आर.एफ. (स्टेट डिजास्टर इमरजेंसी रिस्पॉन्स फोर्स) टीम द्वारा 31 आम नागरिकों को आपातकालीन परिस्थितियों में आमजन की सहायता करने के लिए आवश्यक तकनीकी व व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

 

- Install Android App -

जिला सेनानी श्री मयंक कुमार जैन के मार्गदर्शन में प्लाटून कमांडर जुग्गीलाल कोठारी के नेतृत्व में एवं स्टोरमैन हवलदार श्री दीपक ठाकुर आरक्षक वाहन चालक श्री भारमल यादव नायक 49 श्री करुणा शंकर गौतम और उनकी एस.डी.ई.आर.एफ. /होमगार्ड की संयुक्त टीम ने सिविल डिफेंस वालेंटियर्स को CSSR, MFR,आपदा प्रबंधन, आग,प्राथमिक उपचार,हवाई हमले के बाद बचाव एवं राहत कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। प्रशिक्षण का उद्देश्य नागरिकों को विपरीत परिस्थितियों में जागरूक एवं सक्षम बनाना रहा, ताकि वे आवश्यकता पड़ने पर समाज की सेवा में योगदान दे सकें।

नायाब तहसीलदार  श्रीमति रेखा गुजरे ने बताया कि देश की वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए नागरिकों को आपातकालीन परिस्थितियों में हवाई हमलों के दौरान की जाने वाली कार्यवाही,आमजन की सहायता करने के संबंध में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस जानकारी से सिविल डिफेंस वालेंटियर्स देश सेवा में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकेंगे।