jhankar
ब्रेकिंग
जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक 15 अक्टूबर को, रबी सिंचाई पर होगी चर्चा जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए जिला स्तरीय चार्ज अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित टिमरनी में गांधी चौक के अस्तित्व को लेकर विवाद, कांग्रेस ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन आशा सुपरवाइजरों की समीक्षा बैठक संपन्न, सुरक्षित मातृत्व पर जोर सिराली और खिरकिया क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ 4 प्रकरण दर्ज शासकीय पॉलीटेक्निक हरदा में गूलकाई एआई सॉल्यूशंस का कैंपस ड्राइव आयोजित स्मार्ट फिश पार्लर हेतु आवेदन पुनः आमंत्रित रानापुर में अघोषित बिजली कटौती का मुद्दा गरमाया, भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने विद्युत विभाग से की चर्चा टंकी में पानी, पाइपलाइन भी पूरी, फिर भी प्यासा ढोलियावाड़! कागजों तक सिमटी हर घर नल योजना? भरोसे की डोर टूटी: पति ने पत्नी पर लगाए खाते से 52 लाख रुपए निकालने के आरोप

ऑपरेशन सिंदूर से दुनिया बढ़ेगी भारत की धाक:  आपरेशन सिन्दूर को आतंकवाद के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय मंच पर ले जाने का फैसला

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 नई दिल्ली। भारत ने आतंकवाद के खिलाफ अपने सशक्त कदम को अंतरराष्ट्रीय मंच पर ले जाने का फैसला किया है।ऑपरेशन सिंदूर, जिसे आतंकवाद के खात्मे का मॉडल माना जा रहा है, अब दुनियाभर में चर्चा का विषय बनेगा।

दुनिया को देंगे ऑपरेशन सिन्दूर की जानकारी

- Install Android App -

भारत सरकार ने सांसदों के प्रतिनिधिमंडलों को विभिन्न देशों में भेजने के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं. ये प्रतिनिधिमंडल अमेरिका, यूके, दक्षिण अफ्रीका, कतर और यूएई जैसे देशों का दौरा करेंगे और वहां के नेताओं को ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत की रणनीति और उपलब्धियों से अवगत कराएंगे।

22 मई से शुरू होगा अभियान

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू इन सांसद प्रतिनिधिमंडलों के समन्वय की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. उन्होंने बताया कि सभी राजनीतिक दलों के सांसदों को इन समूहों में समायोजित किया गया है ताकि सभी विचारधाराओं का प्रतिनिधित्व हो सके. देश का यह कूटनीतिक प्रयास 22 मई के बाद शुरू होगा. वरिष्ठ सांसद इन समूहों का नेतृत्व करेंगे और अपने विशेष दौरे के दौरान इन देशों में भारत की नीति और उपलब्धियों का प्रचार करेंगे. इन प्रतिनिधिमंडलों का मुख्य उद्देश्य उन देशों के नेताओं को यह बताना है कि आतंकवाद के खात्मे के लिए कैसे ऑपरेशन सिंदूर को उदाहरण के रूप में अपनाया जा सकता है. यह पहला मौका होगा जब भारत के सांसदों का यह कूटनीतिक मिशन विशेष रूप से ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित होगा. इस पहल का उद्देश्य न केवल आतंकवाद के खिलाफ सहयोग बढ़ाना है बल्कि विश्व स्तर पर भारत की कूटनीतिक और सैन्य क्षमताओं को सिद्ध करना भी है।