jhankar
ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश में सोना-चांदी के भाव अपडेट: सोने में गिरावट, चांदी के दाम में भी नरमी जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक 15 अक्टूबर को, रबी सिंचाई पर होगी चर्चा जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए जिला स्तरीय चार्ज अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित टिमरनी में गांधी चौक के अस्तित्व को लेकर विवाद, कांग्रेस ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन आशा सुपरवाइजरों की समीक्षा बैठक संपन्न, सुरक्षित मातृत्व पर जोर सिराली और खिरकिया क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ 4 प्रकरण दर्ज शासकीय पॉलीटेक्निक हरदा में गूलकाई एआई सॉल्यूशंस का कैंपस ड्राइव आयोजित स्मार्ट फिश पार्लर हेतु आवेदन पुनः आमंत्रित रानापुर में अघोषित बिजली कटौती का मुद्दा गरमाया, भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने विद्युत विभाग से की चर्चा टंकी में पानी, पाइपलाइन भी पूरी, फिर भी प्यासा ढोलियावाड़! कागजों तक सिमटी हर घर नल योजना?

अजब गजब :कुत्तो के डर से तेंदुआ पेड़ पर चढ़ा:  वन विभाग ने रेस्क्यू किया चिड़िया घर भेजेंगे

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 पंजाब। प्रदेश के रूपनगर जिले स्थित नंगल में सुबह साढ़े पांच बजे जंगल से भटकता हुआ एक तेंदुए रहवासी क्षेत्र मे आ गया तो उसके पीछे जब कुत्ते दौड़े तो घबरा कर बचने के लिए तेंदुआ पेड़ पर चढ़ गया। उसके बाद वह उतरने में सफल नहीं हो सका।

तेंदुआ लोगो को देख डर गया पेड़ से नही उतरा

मौके पर काफी लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। सूचना मिलते ही वन्य प्राणी विभाग तथा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तेंदुए को पकड़ने की कोशिश की। तेंदुए को देखने वालों की संख्या बढ़ती जा रही थी। जिसके चलते तेंदुआ पेड़ से उतर नहीं सका। इस कारण वन्य जीव विभाग उसे पकड़ने में सफल हो गया।

गन इन्जेक्शन लगने के बाद पेड़ से गिरा तेंदुआ

- Install Android App -

विभाग के रेंज अधिकारी नरेंद्र पाल सिंह की देखरेख में चले रेस्क्यू में तेंदुए को बेहोश करने के लिए बकायदा फॉरेस्ट गार्ड जगबीर सिंह की ओर से ट्रायंगुलर गन का इस्तेमाल किया गया, लेकिन गन से इंजेक्शन लगने के दौरान ही वे पेड़ से नीचे कूद गया।

चिड़ियाघर भेजने की तैयारी

विभाग के कर्मचारियों ने लोगों की सहयोग से जाल में लपेटकर लोहे के पिंजरे में डाल लिया। जानकारी के अनुसार तेंदुए को छतबीड़ चिड़ियाघर (मोहाली) में छोड़ने की प्रक्रिया शुरू की गई है।

वेटरनरी अधिकारी डॉ. रमनदीप चंदेल ने फौरन मौके पर पहुंचकर अनिवार्य उपचार प्रक्रिया शुरू कर दी है। वन्य विभाग ने 2 घंटे की कड़ी मशक्कत करके तेंदुए को काबू कर लिया।