jhankar
ब्रेकिंग
शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे

ऐसे धाम में जाने की कोई जरूरत नहीं है, जो हमारे परिवार पर अत्याचार करते हैं-चन्द्रशेखर आजाद

मकड़ाई समाचार छतरपुर |भीम आर्मी के संस्थापक और आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चन्द्रशेखर आजाद रावण ने शुक्रवार को छतरपुर के मेला परिसर में सभा की। सभा के दौरान आजाद ने कहा कि सदियों तक आप लोगों ने गुलामी की है। अब मालिक बनने का समय है। आप लोग अपने वोट की ताकत को पहचानो और आपस में कभी नहीं लड़ना। उन्होंने बागेश्वर धाम के कथा वाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और उनके भाई सालिगराम का नाम लिए बिना निशाना साधा और कहा कि ऐसे धाम में जाने की कोई जरूरत नहीं है, जो हमारे परिवार पर अत्याचार करते हैं।

- Install Android App -

चंद्रशेखर आजाद ने कहा अजा वर्ग के परिवार पर अत्याचार करने वाले को पकड़ा नहीं गया। बल्कि पूर्व विधायक आरड प्रजापति के घर पुलिस भेज दी गई।उन्होंने कहा कि मुझे प्रजापति ने बताया कि उनका एनकाउंटर करने की तैयारी थी। आजाद ने कहा कि बाबा साहब के संविधान को मानने वाले हैं, नहीं तो ऐसा अत्याचार करने पर जवाब दूसरे तरीके से दिया जाता।

उन्होंने कहा कि इस बार तो पर्ची इस मेला परिसर के मैदान में निकल रही है। आगे हमारे परिवार, हमारे लोगों के साथ कुछ हुआ तो पर्ची वहीं निकलेगी। आजाद की सभा के दौरान जिलेभर के थानों का पुलिस बल तैनात रहा। शहर को जाम के हालात से बचाने के लिए एक दिन पहले ही पुलिस की ओर से सभा में आने वाले लोगों के वाहनों के लिए पार्किंग तय कर दी गई थी।