jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

ओनली 29 ग्रुप हरदा के द्वारा आयोजित किया गया रक्तदान शिविर  हुआ संपन्न  महिला और पुरुषो ने किया रक्तदान     

हरदा। करीबी  ग्राम नीमगांव में चल रही श्रीमद्  भागवत कथा में हरदा एवं समस्त विश्नोई समाज मध्य प्रदेश के तत्वाधान में रक्तदान शिविर कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

श्री गुरु जंभेश्वर मंदिर प्रांगण नीमगांव में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा एवं आचार्य श्री सत्यदेवानंद जी हरिद्वार के मुखारविंद से कथा वाचन मध्यप्रदेश में प्रथम बार किया जा रहा है ।

- Install Android App -

इस आयोजन के उपलक्ष्य में ओनली 29 ग्रुप के द्वारा  शुक्रवार सुबह 11 बजे से  शाम  4 बजे तक स्वेच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन श्री गुरु जंभेश्वर मंदिर नीमगांव में रखा गया था।
जिसमें 129 यूनिट रक्तदान महिलाओं एवं पुरुषो द्वारा किया गया! डा. परिहार जी की टीम ओनली 29 से सुभाष, ऋषि, राहुल, नरेन्द्र, अनिल ,प्रेरक , पंकज, बालकृष्ण उपस्थिति थे।
ओनली 29 ग्रुप सभी रक्तदाताओं  एवं प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करता है !!

हम आपको बता दे की कोरोना महामारी में भी ओनली 29 ग्रुप की टीम ने जनसेवा कर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इस टीम के सभी सदस्य तन मन धन से लोगो की सेवा करते है।