लंदन । स्वास्थ्य अधिकारियों ने जानकारी दी कि ओमीक्रोन वैरियंट का उप स्वरूप बीए.2 मूल स्वरूप बीए.1 की तुलना में तेजी से फैल रहा है। ऐसा प्रतीत होता है कि टीका इसके खिलाफ बचाव में कारगर है। उप स्वरूप बीए.2 को ब्रिटेन में फिलहाल जांच के अंतर्गत स्वरूप की श्रेणी में रखा गया है। यूके हेल्थ सिक्युरिटी एजेंसी (यूकेएचएसए) ने कहा है कि बीए.2 की वृद्धि दर इंग्लैंड के उन सभी क्षेत्रों में बीए.1 की तुलना में बढ़ी है जहां इसका आकलन करने के लिए पर्याप्त मामले हैं। वहीं, 24 जनवरी तक जीनोम अनुक्रमण में इंग्लैंड में बीए.2 के 1,072 मामलों की पहचान की गई है। इस संबंध में सभी आकलन प्रारंभिक हैं, वहीं मामलों की संख्या अपेक्षाकृत कम है। यूकेएचएसए ने कहा, नए स्वरूप के शुरुआती विश्लेषण में वृद्धि दर को कम करके आंका जा सकता है लेकिन वर्तमान में यह अपेक्षाकृत कम है।
विशेषज्ञों ने कहा कि संपर्क में आए लोगों के आंकड़ों के विश्लेषण से संकेत मिलता है कि 27 दिसंबर 2021 से 11 जनवरी 2022 के बीच ओमीक्रोन की संक्रमण दर 10.3 प्रतिशत की तुलना में बीए.2 की संक्रमण दर 13.4 प्रतिशत रहने की संभावना है। संबद्ध प्रारंभिक मूल्यांकन में बीए.1 की तुलना में बीए.2 के लिए बीमारी के खिलाफ टीके की प्रभावशीलता में अंतर का संकेत नहीं मिला। दो खुराक लेने की स्थिति में 25 से ज्यादा सप्ताह के बाद, बीए.1 और बीए.2 के लिए टीके की प्रभावशीलता क्रमशः नौ प्रतिशत और 13 प्रतिशत थी।
तीसरे टीके के बाद यह प्रभावशीलता दो सप्ताह में बढ़कर बीए.1 के लिए 63 प्रतिशत और बीए.2 के लिए 70 प्रतिशत हो गयी। यूकेएचएसए की मुख्य चिकित्सा सलाहकार डॉ सुसान हॉपकिंस ने कहा, अब हम जानते हैं कि बीए.2 की वृद्धि दर बढ़ी है जिसे इंग्लैंड के सभी क्षेत्रों में देखा जा सकता है। हमने यह भी जाना है कि बीए.1 की तुलना में बीए.2 की संक्रमण दर कुछ अधिक है। उन्होंने कहा, अस्पताल में भर्ती और मौत के कम मामले हैं।
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप!
हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला...
हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर
आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है।
आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट
दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा
सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज
हरदा जिले की खास खबरे
विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा
भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
