लवली कंप्यूटर सेंटर पर कंप्यूटर की क्लासें लगाने के लिए जाती थी
बिहार : शहर में दुष्कर्म के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। गांव सीड़ा में कंप्यूटर सेंटर मालिक ने छात्रा से दुष्कर्म किया है। जिसके बाद पुलिस ने छात्रा के पिता की शिकायत पर आपराधिक मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव साीड़ा ने निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी गांव में ही बने लवली कंप्यूटर सेंटर पर कंप्यूटर की क्लासें लगाने के लिए जाती थी।
दिसंबर 2021 में उक्त सेंटर के संचालक लवदीप सिंह ने उसे सेंटर में ही कॉफी पिलाई। जिससे वह बेहोश हो गई और इस दौरान उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह परिवार को ही बदनाम करने लगा था। जिसकी शिकायत उनकी तरफ से थाना मेहरबान पुलिस को की गई थी। इसके बाद पुलिस ने लवदीप सिंह के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी एएसआइ गुरप्रीत सिंह ने बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।