jhankar
ब्रेकिंग
आईटीआई रहटगांव के कर्मचारियों को दी ई-ऑफिस संचालन की ट्रेनिंग रबी सिंचाई से पूर्व गोंदागांव उपनहर की साफ-सफाई एवं मरम्मत कार्य पूर्ण करने के निर्देश खुशियों की दास्तां हरदा की अर्चना नागर ने रोसेल फूल से तैयार किया अंतर्राष्ट्रीय बेवरेज ब्रांड ‘बरग... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 16 अक्टूबर को सिराली में लगेगा शिविर मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 7 प्रकरण दर्ज कलेक्ट्रेट परिसर में धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश लागू जिले में नरवाई जलाने पर प्रतिबंध, कलेक्टर ने जारी किया प्रतिबंधात्मक आदेश विमुक्त घुमंतु और अर्धघुमंतु समुदायों के लिए हरदा में शासकीय योजनाओं का शिविर सम्पन्न बिच्छापुर में महिला सशक्तिकरण पर जागरूकता कार्यशाला सम्पन्न घर पहुँच सेवा का सफल क्रियान्वयनः दिव्यांगजन को घर पहुँचकर प्रदान की व्हीलचेयर

गड्डे नहीं जेब भर रहे अधिकारी, कांग्रेस नेताओं ने सड़क के गड्ढों में बैठकर गाएं भजन

इंदौर।  शहर कांग्रेस कार्यकतार्ओं ने शहर की बदहाल सड़कों और गड्ढों से परेशान जनता को मुक्ति दिलाने और सोई हुई इंदौर नगर निगम की भाजपा परिषद और अधिकारियों को जगा इस और उनका ध्यान आकर्षित कर कार्रवाई करने के लिए अजीबोगरीब स्थिति में विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने कार्यकतार्ओं के साथ खजराना चौराहे स्थित सड़क पर बन गये गड्ढों में बैठकर भजन गाते हुए भाजपा के विकास मॉडल पर सवाल उठाए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि शहर की सड़कों का हाल बहुत खराब है और निगम अधिकारियों की लापरवाही के कारण शहर वासियों की परेशानी बढ़ गई है। उन्होंने मांग की है कि शहर की सड़कों की मरम्मत की जाए और सड़कों पर गड्ढों को भरा जाए । उन्होंने सड़कों की बदहाली बता आरोप लगाते कहा कि सड़कें बदहाल हैं और जगह-जगह गहरे गड्ढे हैं निगम अधिकारी सड़कों की मरम्मत के नाम पर सरकारी धन का दुरुपयोग कर रहे हैं। गड्डे नहीं जेब भर रहे हैं।