jhankar
ब्रेकिंग
मृत्यु के बाद भी दो लोगों की जिंदगी रोशन कर गए प्रभात तिवारी, : नेत्रदान से दिया मानवता का संदेश मकड़ाई गांव में गाय से क्रूरता का आरोप, पीड़ित ने थाने में की शिकायत ! मौके से मिला रुमाल - जांच की... हरदा: जनपद पंचायत हरदा के सब इंजीनियर का होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में शव मिला, पुलिस जांच में ... मौसम का विकराल रूप: अगले 14 घंटों में कई राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट, IMD ने जारी की... हंडिया बस स्टैंड पर अवैध अतिक्रमण का मामला: रातों-रात टप रखकर किया पक्का निर्माण, तहसीलदार बोले जांच... खंडवा मंदिर में मांस रखने का मामला: आरोपी गिरफ्तार, तांत्रिक के कहने पर कृत्य करने की बात कबूली, इला... हरदा: टिमरनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 927 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार हरदा में एम्बुलेंस व्यवस्था पर गंभीर सवाल: करोड़ों के जिला अस्पताल का क्या फायदा, जब समय पर नहीं पहु... हरदा: कॉलेज छात्रा का घर के आंगन में अधजला शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी ₹19 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा गया रोजगार सहायक, लोकायुक्त का बड़ा ट्रैप ऑपरेशन

संसद भवन में राहुल-अखिलेश ने उठाया वोटर लिस्ट से नाम हटाने का मुद्दा

नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र के दौरान मंगलवार को विपक्षी इंडिया गठबंधन के सांसदों ने संसद भवन के मकर द्वार के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर किया गया, जिसमें लाखों नाम कथित रूप से मतदाता सूची से हटाए जाने का आरोप है। इस विरोध प्रदर्शन में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, राजद नेता मनोज झा और मीसा भारती समेत कई विपक्षी दलों के सांसदों ने हिस्सा लिया।

- Install Android App -

इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन के दौरान विपक्षी सांसदों ने नारे लगाते हुए कहा नहीं चलेगा-नहीं चलेगा, एसआईआर नहीं चलेगा, वोटबंदी बंद करो। प्रदर्शन के दौरान सांसदों के हाथों में तख्तियां भी थीं जिन पर एसआईआर के विरोध में नारे लिखे हुए थे। कांग्रेस सांसद सैयद नासिर हुसैन ने कहा, कि ऐसा नहीं हो सकता कि रातों-रात लाखों लोगों को वोटर लिस्ट से बाहर कर दिया जाए। यह लोकतंत्र पर सीधा हमला है। इस प्रदर्शन से पहले इंडिया गठबंधन के सांसदों की एक अहम बैठक भी हुई, जिसमें आगामी रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक में यह तय किया गया कि एसआईआर के मुद्दे को संसद में पूरी ताकत के साथ उठाया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में राहुल गांधी को लोकसभा में बोलने की अनुमति दिलाने के मुद्दे पर भी चर्चा हुई। वहीं कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में भी सत्र की रणनीति और पार्टी लाइन तय की गई। इसमें मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी सहित वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया।

क्या है एसआईआर विवाद?
विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के तहत बिहार में कथित तौर पर रातों-रात लाखों लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं। विपक्ष का आरोप है कि यह प्रक्रिया पारदर्शिता और जनहित के खिलाफ है और चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि विपक्ष संसद के भीतर इस मुद्दे को कितनी मजबूती से उठा पाता है।