ब्रेकिंग
कांग्रेस का मोदी सरकार पर तंज...ट्रंप के साथ प्रधानमंत्री की दोस्ती खोखली साबित हो रही बिहार में आए दिन हो रहीं हत्याएं, प्रशासन अपराधियों के सामने हुआ नतमस्तक 6 साल में 10 लाख से अधिक भारतीयों ने छोड़ी नागरिकता जम्मू-कश्मीर में 4.1 तीव्रता का भूकंप, जान-माल का नुकसान नहीं एशिया कप का आयोजन 9 से 28 सितंबर तक यूएई में होगा हरदा बिग ब्रेकिंग : तो क्या सोमवार को टूटेगा तिलक भवन का अवैध निर्माण होमगार्ड भर्ती में बेहोश हुई युवती गैंगरेप :अस्पताल ले जाने दौरान युवती से एंबुलेंस चालक और टेक्नीशि... Harda news: कारगिल विजय दिवस देश के बहादुर बेटों के अदम्य साहस, शौर्य और सर्वोच्च बलिदान की याद दिला... MP BIG NEWS: खेत में बने मकान मे 4 लोगो ने की खुद्कुशी !    पुलिस जांच में जुटी !  दिन भर रुक-रुक कर होगी बारिश, अगले 48 घंटो में हो सकती है तेज बारिश

कथा वाचिका अनन्या शर्मा पहुंची गौशाला, गाय को खिलाया चारा

के के यदुवंशी मकड़ाई समाचार सिवनी मालवा। होशंगाबाद जिले की सुप्रसिद्ध कथा वाचिका अनन्या शर्मा ने रविवार को सुबह उत्कृष्ट विद्यालय में बनी अस्थाई गौशाला जाकर गौ माता को हरा चारा खिलाया। गौशाला में उन्होंने गौमाता रक्षक सदस्यों से कहा कि गाय हमारी माता है, शास्त्रों में लिखा है कि गौ माता की सेवा सबसे बड़ी सेवा है। गौ माता की सेवा से इंसानों के गिरे चक्कर बदल जाते और इंसान दयालु संस्कारों से भर जाता है। प्राचीन समय से हमारे घर की महिलाएं पहले रोटी गाय की बनाती है। और आखिरी की रोटी कुत्ते के लिए बनाती है। वही आज भी हो रहा है हमें गौमाता को मारना नहीं चाहिए। गौमाता से श्रेष्ठ दुनिया में कोई नहीं है। हमारे शहर के मुखिया एसडीएम डीएन सिंह ने नागरिकों की समस्या को देखते हुए बहुत ही सकारात्मक निर्णय लिया है। अस्थाई गौशाला से अब सड़क पर गाय माता नहीं दिखाई देती। जिससे वाहन चालक की परेशानी दूर हो गई थी। इस अवसर पर संतोष पारीक, संतोष शास्त्री, अतुल शर्मा, राम मोहन रघुवंशी, संघठन संरक्षक नरेश जायसवाल, संगठन अध्यक्ष रोहित कुचबंदिया, संगठन मंत्री धर्मराज महाराज, तहसील अध्यक्ष रवि गोरेवार, संग़ठन महामंत्री अंकुर तंवर, उपाध्यक्ष मितेश जोशी, वरिष्ट मुकेश धान्यसे, सचिव माखन लाल हरियाले, रितु वथाव, मयुर मोरे सहित उपस्थित थे।