jhankar
ब्रेकिंग
लापरवाही अनदेखी: एंबुलेंस नहीं पहुंची तो निजी वाहन से अस्पताल लाई गई प्रसूता, गेट पर बिगड़ी तबीयत कुड़मी जाति को केंद्रीय पिछड़ा वर्ग सूची में शामिल करने की मांग, आयोग को भेजा ज्ञापन 25 सितंबर से प्रदेश में शुरू हो जाएगी “मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा” अंतर्गत इंटरसिटी व इंट्रासिटी ब... खुशियों की दास्तां : प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना से बदली खेती की राह हरदा में होगी राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता पिछले 24 घंटों में जिले में 7.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर विशेष कार्यक्रम सम्पन्न बधिर व्यक्तियों के अंतर्राष्ट्रीय सप्ताह के तहत विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वड़नगर से वाराणसी जा रहे सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से किया वर्चुअली संवा... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत ग्राम कायदा में प्रस्तावित शिविर स्थगित

MP BIG NEWS: खेत में बने मकान मे 4 लोगो ने की खुद्कुशी !    पुलिस जांच में जुटी ! 

परिवार के लोगो को पता चलता है कि खेत मे बने मकान मां बेटे और बच्चो ने खुदकुशी का प्रयास किया है। मौके पर 2 मौत और 2 लोग की इलाज के दौरान मौत हो गई। 

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 सागर। जिले की खुरई तहसील के देहात थानांतर्गत ग्राम टीहर में खेत पर बने मकान में एक चार लोगों की खुदकुशी का मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार और शनिवार दरमियानी रात की बताई जा रही है। घटना के बाद आसपास इलाके में सनसनी फैल गई।

पूरा मामला विस्तार से

जानकारी के मुताबिक चिल्लाने की आवाज सुनकर मकान के ग्राउंड फ्लोर में रहने वाला भाई को घटना का पता चला। खुदकुशी करने वाले मनोहर लोधी की पत्नी मायके गई हुई थी। ये चार भाई हैं, जिनमें से दो भाई गांव में रहते थे। उसके भाई नंदराम लोधी ने बताया कि सूचना पाकर वहां पहुंचे और सभी को खुरई अस्पताल लाए।

- Install Android App -

मृतको के नाम

मनोहर की मां फूलरानी लोधी (70), बेटी शिवानी (18), बेटा अनिकेत (16) घर में मौजूद थे। घटना स्थल पर फूलरानी ओर उसके पोते अनिकेत की मौत हो गई थी। शिवानी की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई, मनोहर को गंभीर हालत में सागर रेफर कर दिया गया था, उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

आत्महत्या का कारण अज्ञात

सिविल अस्पताल की ड्यूटी डॉक्टर वर्षा केशरवानी ने बताया कि, बीती रात चार लोगों ने आत्महत्या की कोशिश की थी. जिसमें से दो लोग मृत हालत में अस्तपाल आए थे। एक लड़की और उसके पिता की हालत गंभीर थी, लड़की और उसके पिता को सागर रेफर कर दिया गया था, लेकिन लड़की ने अस्पताल में ही दम तोड़ दिया और उसके पिता ने रास्ते में एम्बुलेंस में दम तोड़ दिया। चारों शवों को मर्चुरी में रखवा दिया गया है।