हरदा। बारिश का मौसम अपने तेवर पर है विगत 24 घंटो मे हलकी बूंदाबांदी चल रही है। ये ही हाल अभी वनांचल मे भी नदी नालों में पानी अभी सामान्य ही है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसाए आज पूरा दिन बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी।इस प्रकार मौसम अगले कुछ दिनों तक भी जारी रहने की संभावना है।
हरदा सहित पड़ोसी जिले बैतूल, देवास और खंडवा के मौसम
1. हरदा में आज का मौसम – आज बादल छाए रहेंगे, हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की उम्मीद है। तापमान 24-29°C के आसपास रहेगा।
2. बैतूल मे आज का मौसम – यहाँ भी हल्की-तेज बारिश के आसार हैं, आसमान ज्यादातर मेघाच्छादित रहेगा, तापमान 23-28°C।
3. देवास में आज का मौसम – देवास में हलका फुल्का बारिश का दौर चलेगा, बिजली की गड़गड़ाहट भी संभव है, तापमान 24-30°C।
4. खंडवा में आज का मौसम – खंडवा में बादल छाए रहेंगे, कहीं-कहीं तेज बारिश हो सकती है, तापमान 25-30°C।
मौसम के लिए सावधानी और अलर्ट
हरदा, बैतूल, देवास, खंडवा जिलों इन में अगले 48 घंटे तेज बारिश और बिजली कड़कने का येलो अलर्ट है। बारिश से निचले इलाकों में जलभराव हो सकता है। इसलिये सावधानी रखें और अनावश्यक यात्रा टालें। बारिश के मौसम विशेष सावधानी रखें बिजली कड़कने के दौरान ओपन एरिया में रहें ।किसी पेड़ के नीचे या बिजली के खंभों के पास न जाएं।पुराने जर्जर मकान या दिवार का सहारा न ले। बच्चों को अपने घरों मे सुरक्षित रखे।

