मकड़ाई समाचार हरदा। कर्ज और मर्ज का मकड़जाल इतना भयानक होता है कि इंसान इसमें फंसकर खुद मृत्यु को अपने गले लगा लेता हैं। इसका समय रहते ही उपचार करना जरुरी है। मनुष्य भौतिक जीवन में कई बार परिस्थतिवश लोगो से उधार रुपया लेता है और समय पर चुका नही पाने के कारण वह कर्ज बढ़ता जाता हैं।कई बार जीवन मेें पितृदोष ,जन्मकुंडली केे ग्रहदोष , जाने अनजाने कर्मदोष या किसी अभिचारिक कर्म से प्रभावित होकर हमारी परिस्थतियां खराब होती जाती है कर्जदार होकर अंत में घर परिवार सम्मान सब मिट जाते हैं। परिवार के रिश्ते भी तार तार हो जाते हैं। ऐसी परिस्थतियों में क्या करें। इन परिस्थतियों से निपटने के लिए शास्त्रो में अनेक उपाय बताए है | जिन्हे धैर्य के साथ करने पर फायदा मिलनेे लगता हैं।
हमेे अपने कुल के देवी देवताओ का पूजन हर नवरात्रि की सप्तमी या अष्टमी को अवश्य करना चाहिए।घर के पूजा स्थान में लक्ष्मी या अष्टलक्ष्मी, सरस्वती गणेश लक्ष्मी वाला फ्रेम किया चित्र रखें ,जिसका नियमित पूजन करें। उसमें उन्हे रोज या शुक्रवार को लाल फूल अर्पित होे सके तो गुुलाब और कमल का फूल और भोग मेें खीर अर्पण करे। गाय के घी का दीप लगाएं। 1- ओम श्री महालक्ष्मयै नमः, 2- ओम श्रीं हृीं महालक्ष्मयै नमः,3- ओम श्रीं हृीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं हृीं श्री महालक्ष्मयै नमः इनमे से किसी भी एक मंत्र का 108 बार रोज निश्चित समय पर जाप करे। पूरे परिवार के साथ मां की आरती करें। इससे घर में धन आगमन के रास्ते खुलते है। इसके अलावा सुबह शाम गाय को रोटी देवे,शनिवार को काले कुत्ते को एक रोटी सरसो का तेल लगाकर खिलाए।इससे कुंडली में राहु केतु और शनि का दुष्प्रभाव कम होता है। शनि की साढे़ साती या ढैया हो तो यह यह उपाय लाभ दायक है।वहीं हनुमान जी और भैरव मंदिर में नियमित दर्शन करें तो सब प्रकार से मंगल होता है।
ब्रेकिंग
पाकिस्तान के मित्र तुर्की से भारतीयो ने की अपनी डील की कैन्सिल! व्यापारियो और पर्यटकों ने किया किनार...
हरदा: नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा, आज रहटगांव में होगा कार्यकम,
Aaj ka rashifal: आज दिनांक 16 मई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे
Ladli bahna: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लाडली बहनों के खाते में राशि अंतरित की
टिमरनी: एस.डी.ई.आर.एफ. ने टिमरनी फॉरेस्ट डिपो में आम नागरिकों को दिया नागरिक सुरक्षा का प्रशिक्षण
Harda: पुलिस, राजस्व व खनिज विभाग का दल अवैध उत्खनन रोकने की कार्यवाही करें! कलेक्टर श्री जैन ने बैठ...
लव जिहाद हंडिया : 16 साल की किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले गया 27 साल का अफराज, भेरूंदा में पकड़ाया, ...
हरदा: छिदगांव मेल में बांस मेला व प्रदर्शनी सम्पन्न, कलेक्टर श्री जैन बोले बांस उत्पादों के विक्रय क...
हरदा: बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थों की सेम्पलिंग नियमित रूप से की जाए! कलेक्टर श्री जैन ने बैठ...
हंडिया: हरदा में भारत शौर्य तिरंगा यात्रा को लेकर हंडिया में भाजपा ने बैठक कर बनाई रणनीति, क्या बोले...

चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 15 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |