ब्रेकिंग
हंडिया : हर हर गंगे के उद्घोष के साथ मां नर्मदा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी !  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री जैन एसपी श्री चौकसे ने किया पौधारोपण। जल एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण अवश्य करें विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्र... एक पेड़ माँ के नाम से पौधा लगकर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया!  भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय जेवल्या ने मूंग खरीदी के लिए केंद्रीय मंत्री को दिया आवदेन पत्र,... हरदा: स्वस्थ्य रहने के लिए खेल को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाइये: एसपी अभिनव चौकसे  बालागाँव की हरियाली 99% से घटकर 9% रह गई, इसलिए आसमान से आग बरस रही है : मदन गौर पत्रकार हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वारा केन्द्रीय राज्य मंत्री को पत्र सौप कर की गई हरदा रेल्वे स्टेशन पर बड़ी ट... कुख्यात डकैत पान सिंह तोमर की पौती ने बिजली अधिकारी को मारे थप्पड़ और घूंसे हज़रत सैयद हंडिया शाह भडंग पीर बाबा की दरगाह पर सालाना 23 वें उर्स चढ़ाई चादर

कर्नाटक उपचुनाव में दिखा देश का मूड; BJP को झटका, 5 में से 4 सीटों पर गठबंधन का कब्जा

बेंगलुरु: कर्नाटक में शनिवार को हुए उपचुनावों के लिए डाले गए मतों के नतीजों में लगभाग कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन ने अपनी जीत दर्ज करवा ली है। जबकि भाजपा को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन ने 5 सीटों में से चार सीटों पर अपना कब्जा कर लिया है। भाजपा के हिस्से में एक ही सीट आई है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी की पत्नी अनिता रामनगर विधानसभा सीट से विजयी घोषित हुई जबकि कांग्रेस के आनंद न्यामगौड़ा जामखंडी विधानसभा सीट पर चुनाव जीत गए हैं। वहीं भाजपा के कब्जे वाली बेल्लारी लोकसभा सीट पर कांग्रेस के वी.एस. उगरप्पा ने अपना कब्जा कर लिया है।मांड्या में जद(एस) के शिवरामे गौड़ा ने भाजपा उम्मीदवार को शिकस्त दी। भाजपा केवल शिमोगा लोकसभा सीट पर ही अपना कब्जा कर पाई। शिमोगा लोकसभा सीट पर भाजपा प्रदेश इकाई के अध्यक्ष बी.एस. येदियुरप्पा के बेटे बी.वाई. राघवेंद्र ने जीत हासिल की है। लोकसभा की जिन तीन सीटों पर उपचुनाव हुए हैं उनमें भाजपा के पास शिमोगा और बेल्लारी सीट थी जबकि जद(एस) के हिस्से में मांड्या सीट थी।वहीं सुबह जैसे ही नतीजों के रुझान आए कांग्रेस के कार्य़कर्त्ताओं ने पार्टी दफ्तर के बाहर जश्न मनाना शुरू कर दिया। राज्य के पूर्व सीएम सिद्दारमैया ने इस जीत के लिए लोगों को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह जनता की तरफ से हमें ‘दिवाली गिफ्ट’ है। भाजपा के लिए कांग्रेस और जेडीएस खतरे की घंटी साबित हुई है। वहीं राज्य में जनता का मूड भी सामने आया है कि वहां भाजपा के लिए जगह नहीं है। अगर कांग्रेस और अन्य दलों का लोकसभा चुनाव 2019 में भी महागठबंधन हो गया तो भाजपा के लिए यह बहुत बड़ी राजनीतिक समस्या बन सकता है।