ब्रेकिंग
हरदा पुलिस की मुहिम—नशे के खिलाफ जागरूकता की लहर , विद्यालयों और कॉलेजों में नशे के विरुद्ध चला जनज... हरदा: भारतीय किसान संघ मांग किसानों को लाइन में खड़ा करना बंद करें हंडिया : हंडिया पुलिस स्कूलों में जाकर छात्र छात्राओं को बता रहे नशे के दुष्परिणाम,  नशे से दूरी है ... हरदा: मंडी में मूंग फसल बेचकर जा रहे व्यापारी के ट्रक से 11 लाख की चोरी ,48 घंटों में पुलिस ने किया ... सिवनी मालवा: मूंग चूरी के अवैध परिवहन पर कार्रवाई, कलेक्टर के निदेश पर ट्राली जब्त शिक्षकों को दिया ‘भेड़ गिनने’ का आदेश !  शिक्षक संघ ने किया विरोध,सोशल मीडिया पर कविता हो रही वायरल हरदा: सतपुड़ा के जंगलों में गोराखाल का मनमोहक झरना, डेढ़ सो फिट की ऊंचाई से बह रहा पानी, देखे वीडियो... हरदा: युवराज पटेल भोनखेड़ी और रोहित सिरोही भोंनखेड़ी की बैल जोड़ी ने पहला और दूसरा ईनाम जीता हरदा : मकान की जगह पर जबरन कब्जा करने का आरोप, तीन पर FIR दर्ज !  बिग ब्रेकिंग न्यूज़ अहमदाबाद मे सामूहिक आत्महत्या एक परिवार के 5 लोगो की जहरीला पदार्थ के सेवन से मौ...

कर्नाटक में सियासी ड्रामा: रिसॉर्ट में ठहरे कांग्रेस विधायकों के बीच जमकर हुई मारपीट

कर्नाटक में राजनीतिक संकट थमनेे का नाम नहीं ले रहा है। राज्य में पिछले कुछ दिनों से उथल-पुथल जारी है। वहीं इसी बीच बेंगलुरु के ईगलटन रिसॉर्ट में ठहरे हुए कांग्रेस विधायकों के बीच मारपीट की घटना सामने आई है। जिसके बाद विधायक आनंद सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

खबरों के अनुसार रिजॉर्ट में जेएन गणेशन ने आनंद सिंह के सिर पर बोतल से हमला किया जिसके बाद उन्हे अस्पताल ले जाया गया। हालांकि कांग्रेस ने इन खबरों का खंडन किया है। पार्टी नेता डी.के सुरेश ने कहा कि विधायक आनंद सिंह और जे.एन गणेश के बीच मारपीट और हाथापाई नहीं हुई है। आनंद सिंह के सीने में दर्द है इसलिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

- Install Android App -

वहीं भाजपा ने इस घटना को लेकर कर्नाटक सरकार पर तंज कसा है। कर्नाटक भाजपा ने ट्वीट किया कि कांग्रेस के भीतर सब ठीक नहीं चल रहा है। रिजॉर्ट में कांग्रेसी विधायकों के बीच मारपीट हुई जिसके बाद एक विधायक अस्पताल में भर्ती है। पार्टी ने सवाल किया कि कांग्रेस कब तक इससे इनकार करती रहेगी और भाजपा को अपने अंदर गुटबाजी के लिए जिम्मेदार ठहराती रहेगी?

PunjabKesariभाजपा ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि यह बहुत दुर्भाग्य की बात है कि कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष ईगलटन रिसॉर्ट में हुई लड़ाई को रोकने में असमर्थ रहे। हम उम्मीद करते हैं कि आनंद सिंह का इलाज किया जा रहा है और हम उनके जल्द ठीक होने की दुआ करते हैं। दुर्भाग्यवश दिनेश गुंडूराव अब भाजपा को दोष नहीं दे सकते हैं। उनकी निगरानी में विधायकों को रिसॉर्ट में बंद किया गया था। अब आपका क्या बहाना है?