हरदा | कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ऋषि गर्ग के निर्देशन में जिले में मतदाता सूची को अद्यतन एवं शुद्धीकरण के लिये बीएलओ व सुपरवाईजर स्तर पर ‘‘मतदाता सूची सशक्तिकरण शिविर’’ आयोजित किये जा रहे है। इसी क्रम में शुक्रवार को विधानसभा क्षेत्र हरदा के जनपद पंचायत भवन हरदा व टिमरनी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम छिदगांवमेल के हाई स्कूल भवन में मतदाता सूची सशक्तिकरण शिविर आयोजित किया गया।
कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग व पुलिस अधीक्षक श्री संजीव कंचन ने ग्राम छिदगांवमेल में आयोजित शिविर में पहुँचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर श्री गर्ग ने उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों को निर्देशित किया कि मतदाता जनसंख्या अनुपात अनुसार 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के व्यक्तियों का मतदाता सूची में शतप्रतिशत पंजीयन कराएं। उन्होने निर्देशित किया कि यह ध्यान रखें कि कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता सूची में नाम जुड़वाने से वंचित न रहे। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोहित सिसोनिया, अनुविभागीय अधिकारी श्री महेश बड़ोले सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। शिविर में मतदाता सूची में नाम जोड़ने हेतु कुल 99 आवेदकों ने फार्म 6 भरे, जिनमें 54 पुरुष, 45 महिला शामिल है। इसी प्रकार नाम निरसन के लिये 40 तथा संशोधन के लिये 141 आवेदकों ने फार्म भरे। शिविर में 428 मतदाताओं के आधार को वोटर आईडी से लिंक किये गए। इसके अलावा जनपद पंचायत हरदा में आयोजित मतदाता सूची सशक्तिकरण शिविर में संयुक्त कलेक्टर श्री डी. के. सिंह ने उपस्थित बीएलओ एवं सुपरवाईजर के कार्याे की समीक्षा की। हरदा में आयोजित शिविर में नाम जोड़ने हेतु कुल 163 आवेदकों ने फार्म 6 भरे। इसी प्रकार निरसन के लिये 24 तथा संशोधन के लिये 125 आवेदकों ने फार्म भरे। शिविर में 87 मतदाताओं के आधार को वोटर आईडी से लिंक किये गए।
ब्रेकिंग
गेहूं खरीदी में अव्यवस्था पर कांग्रेस का हल्लाबोल तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
व्यापारी का बेग चुराकर भागे शातिर चोर , सिविल लाइन पुलिस ने चंद घंटो मे आरोपियों को किया गिरफ्तार !!...
हरदा में लेंसकार्ट शोरूम पर बजरंग दल का विरोध, कर्मचारियों को लगाया तिलक
सिवनी मालवा: देर रात शादी में खाने की बात पर खूनी संघर्ष चाकू-लाठी चले, एक की मौत, शिवपुर थाने का आर...
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में सामूहिक विवाह कार्यक्रम सम्पन्न : विधायक दोगने ने वर ब...
भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर हुआ पूजन,अभिषेक विश्व कल्याण की कामना से दी आहुतियां
परशुराम जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा शहर : बेटियों ने अखाड़े में दिखाए हैरतअंग...
मध्य प्रदेश में मौसम का बदला मिजाज, 20 अप्रैल को इन जिलों में बारिश
सागर : अस्पताल के ICU में पहुंच गया सांप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
हंडिया : नयापुरा में भक्ति का महाकुंभ, 5 दिन तक गूंजेगी संत सिंगाजी महाराज की कथा, उमड़ेगा जनसैलाब!
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 15 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
