ब्रेकिंग
हंडिया : भारतीय किसान संघ तहसील हंडिया की ग्राम ईकाईयों द्वारा मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ... हंडिया : हर हर गंगे के उद्घोष के साथ मां नर्मदा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी !  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री जैन एसपी श्री चौकसे ने किया पौधारोपण। जल एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण अवश्य करें विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्र... एक पेड़ माँ के नाम से पौधा लगकर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया!  भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय जेवल्या ने मूंग खरीदी के लिए केंद्रीय मंत्री को दिया आवदेन पत्र,... हरदा: स्वस्थ्य रहने के लिए खेल को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाइये: एसपी अभिनव चौकसे  बालागाँव की हरियाली 99% से घटकर 9% रह गई, इसलिए आसमान से आग बरस रही है : मदन गौर पत्रकार हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वारा केन्द्रीय राज्य मंत्री को पत्र सौप कर की गई हरदा रेल्वे स्टेशन पर बड़ी ट... कुख्यात डकैत पान सिंह तोमर की पौती ने बिजली अधिकारी को मारे थप्पड़ और घूंसे

कश्मीर में अब तिरंगा और भाजपा के झंडे फहराए जा रहे हैं : राम माधव

कठुआ : रियासत से आतंकवाद का खात्मा किया जा रहा है। किश्तवाड़ में भाजपा नेता और उसके भाई पर हमला करने वाले आतंकवादियों को बख्शा नहीं जाएगा। केंद्र सरकार पूरी तैयारी के साथ राज्य से आतंकवाद का खात्मा करने को लेकर प्रयाारसत है। यह बातें भाजपा के राज्य प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने कठुआ में आयोजित एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहीं। राम माधव ने कहा कि संभाग भी धीरे धीरे कांग्रेस मुक्त हो रहा है। संभाग में अधिकतर कमेटियों में भाजपा का परचम लहराया है। यही नहीं कश्मीर में भी मेख्यर भाजपा के सहयोग से बना है। उन्होंने कहा कि शोपियां में जहां पहले आतंकवाद के साथ पाकिस्तान के झंडे फहराए जाते थे, वहां भी कमेटी में भाजपा का परचम लहराया है। कश्मीर में अब स्थिति ऐसी है कि वहां तिरंगा झंडे के साथ साथ भाजपा के झंडे फहराए जा रहे हैं।

- Install Android App -

उन्होंने तमाम पार्षदों से आह्वान किया कि वे मोदी सरकार की नीतियों को अवाम तक पहुंचाएं ताकि आगामी लोकसभा चुनावों में भी भाजपा जीत की ओर जा सके।  विधायक राजीव जसरोटिया की अगुवाई में आयोजित इस सम्मेलन में नगर परिषद कठुआ के प्रधान नरेश शर्मा के अलावा अन्य कमेटियों के प्रधान एवं भाजपा के पार्षदों को सम्मान भी दिया गया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैणा के साथ साथ हरिं द्र गुप्ता भी मौजूद रहे। जिला प्रधान प्रेम डोगरा ने तमाम अतिथियों का स्वागत किया।