jhankar
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में सामूहिक विवाह कार्यक्रम सम्पन्न : विधायक दोगने ने वर ब... भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर हुआ पूजन,अभिषेक विश्व कल्याण की कामना से दी आहुतियां परशुराम जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा शहर  : बेटियों  ने अखाड़े में दिखाए हैरतअंग... मध्य प्रदेश में मौसम का बदला मिजाज, 20 अप्रैल को इन जिलों में बारिश सागर : अस्पताल के ICU में पहुंच गया सांप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल हंडिया : नयापुरा में भक्ति का महाकुंभ, 5 दिन तक गूंजेगी संत सिंगाजी महाराज की कथा, उमड़ेगा जनसैलाब! हर्षानंदगिरी बनीं हर्षा रिछारिया, चमक-दमक वाली दुनिया छोड़ संन्यास अपनाया शादी के कार्ड से नहीं मिलेगा सिलेंडर, अब कैटर्स की बुकिंग के आधार पर दिया जाएगा भगवान परशुराम जन्मोत्सव: धर्म की रक्षा के लिए अवतरित छठे अवतार की कथा !! अनूपपुर : गड्ढे में ट्रैक्टर पलटने से 4 दोस्तों की मौत

कांग्रेस करेगी मप्र के सभी जिलो में भारत जोड़ो पदयात्रा,सभी जिला इकाइयों को तैयारी के निर्देश

 

मध्य प्रदेश में घर-घर बांटे जाएंगे महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दों के पर्चे

मकड़ाई समाचार दिल्ली |कन्याकुमारी से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत वाले दिन मध्य प्रदेश के सभी जिलों में कांग्रेस पदयात्रा करेगी। बुधवार को जिलों में सर्वधर्म प्रार्थना सभा भी होगी। इसके बाद अक्टूबर से सभी जिलों में नियमित पदयात्रा शुरू की जाएगी, जो भारत जोड़ो यात्रा में सम्मिलित होगी। मध्य प्रदेश कांग्रेस ने सभी जिला इकाइयों को तैयारी के निर्देश दिए हैं।

- Install Android App -

भोपाल में

समन्वयक पीसी शर्मा ने बताया कि गुरुवार को जब राहुल गांधी पदयात्रा प्रारंभ करेंगे, तब प्रदेश में भी पदयात्रा होगी। भोपाल में रोशनपुरा चौराहे से पदयात्रा प्रारंभ होगी। इसमें प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डा. गोविंद सिंह सहित अन्य वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी हिस्सा लेंगे। एक जिले से दूसरे जिले में जब यात्रा प्रवेश करेगी तो तिरंगा झंडा और संविधान की प्रति सौंपी जाएगी।

इंदौर में

शहर कांग्रेस के अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा का प्रसारण एलईडी स्क्रीन के जरिए राजवाड़ा पर शाम चार बजे से किया जाएगा। सर्व धर्म सभा भी आयोजित होगी। इस दौरान कांग्रेस के विधायक और वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।

मध्य प्रदेश में घर-घर बांटे जाएंगे मुद्दों के पर्चे

पार्टी ने तय किया है कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान प्रदेश में घर-घर महंगाई, बेरोजगारी सहित अन्य मुद्दों को लेकर पर्चे बांटे जाएंगे। इसमें समाज को तोड़ने के किए जा रहे प्रयास, आर्थिक असामनता, अधिकारों का केंद्रीकरण सहित अन्य विषयों पर आमजन से संवाद भी होगा। सभी जिलों की यात्रा अंत में जब भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश पहुंचेगी तो उसमें सम्मिलित होती जाएगी।