jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : मां नर्मदा में स्नान करने गया, लौटकर देखा तो नई पल्सर गायब ! हंडिया : जंगल में मिला वन चौकीदार का शव, पुलिस जांच में जुटी पिछले 24 घंटों में जिले में 15 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज बारिश के मौसम में मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने की अपील - पानी जमा न होने द... गुरव समाज ने श्रद्धा और उत्साह से मनाया महर्षि दधीचि जन्मोत्सव सामाजिक न्याय आयुक्त श्री कृष्ण गोपाल तिवारी ने किया हरदा जिले का प्रवास विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए लगाए गए “संपर्क अभियान” शिविर लोभ और असंतोष कम होने से आती है मन की पवित्रता : अनिता दीदी हमें निष्पादक नहीं सहयोगी बनाइए तभी काम करेंगे’-पटवारी संघ सड़क किनारे बेहोश मिला था युवक, चार दिन बाद इलाज के दौरान मौत

कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा 19 सितंबर

हरदा : भाजपा सरकार की झूठी घोषणाओं एवं जन विरोधी नीतियों को लेकर प्रदेश की जनता में व्याप्त आक्रोश को लेकर मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी एवं प्रभारी महासचिव श्री रणदीप सिंह  सुरजेवाला जी के द्वारा संपूर्ण प्रदेश में दिनांक 19 सितंबर 2023 से जन आक्रोश यात्रा की शुरुआत की जा रही है जिसमें मुख्यमंत्री के द्वारा किए गए झूठ एवं घोषणाओं को उजागर किया जाएगा इस हेतु हरदा विधानसभा से जनआक्रोश यात्रा की शुरुआत की गई है जोकि हरदा जिला मुख्यालय पर नार्मदीय धर्मशाला पर एक सभा से शुरू होकर घंटाघर, चाणक चौराहा टांक चौराहा से अंबेडकर चौक से नारायण टॉकीज होती हुई डबल फाटक से उंडा से चारखेड़ा होती हुई टिमरनी  विधानसभा में प्रवेश कर, टिमरनी बस स्टैंड पर एक नुक्कड़ सभा आयोजित की जाएगी इसके बाद सोडलपुर टेमागांव होती हुई जन आक्रोश यात्रा बैतूल जिले में प्रवेश करेगी।

इस दौरान उक्त यात्रा के प्रभारी पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री सुरेश पचौरी जी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री प्रदीप जैन आदित्य जी तथा हरदा जिले के यात्रा प्रभारी पूर्व मंत्री मुलताई विधायक श्री सुखदेव पांसे जी, आदिवासी कांग्रेस के प्रदेशअध्यक्ष श्री रामू टेकाम जी, जिला प्रभारी अवधेश सिसोदिया सहित अन्य नेतागण उपस्थित रहेंगे।

- Install Android App -

उक्त कार्यक्रम को लेकर जिला कांग्रेस कार्यलय मे बैठक आयोजित की गई जिसमे तैयारियों का जायजा लिया हैं।

कार्यक्रम में हरदा जिले के समस्त वरिष्ठ कांग्रेस  संगठन, मोर्चा संगठन, अनुसांगिक संगठन, युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल एवं अन्य सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारीयो से जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल ने जन आक्रोश यात्रा मे अधिक से अधिक संख्या में अपने पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ शामिल होने की अपील की हैं।