ब्रेकिंग
हरदा: नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म , बेहोशी की हालत में छोड़कर भागा आरोपी युवक, खेत में बने मकान की ... चंदा कोचर दोषी करार: वीडियोकॉन को लोन के बदले 64 करोड़ की रिश्वत का खुलासा गड्डे नहीं जेब भर रहे अधिकारी, कांग्रेस नेताओं ने सड़क के गड्ढों में बैठकर गाएं भजन अब चीन की यात्रा बहुत दूर की बात नहीं': ट्रंप सेंसेक्स, निफ्टी में शुरूआती कारोबार में तेजी भारतीय टीम ओल्ड ट्रेफर्ड में जीत दर्ज कर सीरीज में वापसी के इरादे से उतरेगी संसद भवन में राहुल-अखिलेश ने उठाया वोटर लिस्ट से नाम हटाने का मुद्दा अमेरिका ने भारत को सौंपे खतरनाक अपाचे हेलीकॉप्टर धनखड़ के इस्तीफे के बाद राष्ट्रपति से मिले उपसभापति हरिवंश Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 23 जुलाई 2025 का राशिफल जानिए आज क्या कहते है आप के भाग्य के सितारे

कांग्रेस की न्याय यात्रा देश के साथ बेईमानीः विष्णुदत्त शर्मा

जहां-जहां पांव पड़े राहुल के, वहां-वहां हुआ बंटाढार

भोपाल। कांग्रेस पार्टी और गांधी परिवार लंबे समय तक देश और देशवासियों के साथ अन्याय करते रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस के मुंह से न्याय की बात ही बेईमानी है। कांग्रेस ने देश में लोकतंत्र की हत्या की है। देश की जनता कांग्रेस पार्टी से आज ये सवाल कर रही है कि आपने बीते समय में उसके साथ जो अन्याय किया था, उसका न्याय कब मिलेगा? ऐसे में कांग्रेस अगर न्याय यात्रा निकालती है, तो यह देश के साथ सबसे बड़ी बेईमानी है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने बुधवार को मीडिया से चर्चा के दौरान कही। प्रदेश अध्यक्ष ने लघु प्रदेश कार्यसमिति बैठक के संबंध में भी मीडिया को जानकारी दी।

- Install Android App -

जहां-जहां पांव पड़े राहुल के, वहां-वहां बंटाढार

प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की चर्चा करते हुए कहा कि हाल ही में कांग्रेस पार्टी ने राहुल गांधी के नेतृत्व में एक यात्रा निकाली थी। उस यात्रा में क्या हुआ? जहां-जहां पांव पड़े राहुल के तंह-तंह बंटाढार। यात्रा के दौरान राहुल गांधी जहां जहां पहुंचे, उन क्षेत्रों में पार्टी के उम्मीदवारों की जमानतें जब्त हो गई। श्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने वर्षों तक देश की जनता के साथ जो अन्याय किया है, राहुल गांधी अगर उसके लिए माफी यात्रा निकालें तो बेहतर होगा।

कांग्रेस ने किया अन्याय, न्याय दिला रहे मोदी जी

प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और गांधी परिवार ने इस देश की जनता के साथ अन्याय किया है। देश के गरीबों के साथ अन्याय किया है, जिनके हृदय में भारत विराजमान है, उन लोगों के साथ अन्याय किया है। श्री शर्मा ने कहा कि इन लोगों को न्याय दिलाने का काम अब प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं और देश की जनता तथा सारी दुनिया उन्हें भरपूर आशीर्वाद दे रही है। उक्त जानकारी
आशीष अग्रवाल प्रदेश मीडिया प्रभारी के द्वारा दी गई।