jhankar
ब्रेकिंग
शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना खुशियों की दास्तां : पीएमएफएमई योजना से आत्मनिर्भर बने खिरकिया के युवा उद्यमी देवेश मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 4 अक्टूबर को मगरधा में लगेगा शिविर 2 अक्टूबर को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा आज का सुविचार - MakdaiExpress24

कांग्रेस को लग सकता है बड़ा झटका, यह विधायक कर सकते हैं टाटा

मकड़ाई समाचार भोपाल। दल-बदल के चलते सत्ता से हाथ धो बैठी कांग्रेस को रविवार को एक और बड़ा झटका लग सकता है। इस बात की व्यापक संभावनाएं है कि खरगोन से कांग्रेस के एक विधायक बीजेपी का दामन थाम सकते हैं। तमाम कोशिशों के बाद भी कांग्रेस अपने कुनबे को समेट नहीं पा रही है। एक के बाद एक करके कांग्रेसी नेताओं का पार्टी से पलायन जारी है। अपने विधायक बीजेपी में खेमे में जाने के कारण सत्ता से हाथ धो बैठे कमलनाथ प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष दोनों की भूमिका में होने के बाद भी इन पर अंकुश नहीं लगा पा रहे हैं।

- Install Android App -

अब सूत्रों के हवाले से एक और बड़ी खबर आ रही है कि कांग्रेस के एक विधायक और अपना पाला बदलकर बीजेपी में जा सकते हैं। खबर है कि खरगोन जिले के बड़वाह से विधायक सचिन बिरला रविवार की दोपहर मुख्यमंत्री की सभा में बीजेपी का दामन थामेंगे। हालांकि इस बारे में बिरला से बातचीत करने की कोशिशे लगातार की जा रही है लेकिन उनके फोन लगातार बंद आ रहे हैं। खंडवा लोकसभा उपचुनाव के मतदान में अब महज एक सप्ताह बचा है और ऐसे में यदि कांग्रेस के विधायक पार्टी छोड़ते हैं तो निश्चित रूप से इसका कांग्रेस के लिए चुनाव में भी दुष्प्रभाव पड़ेगा। यदि बिरला पार्टी छोड़ते हैं तो उन्हें विधायकी भी त्यागनी होगी और फिर मध्यप्रदेश को एक उपचुनाव के लिए और तैयारी करनी होगी।