jhankar
ब्रेकिंग
शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना खुशियों की दास्तां : पीएमएफएमई योजना से आत्मनिर्भर बने खिरकिया के युवा उद्यमी देवेश मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 4 अक्टूबर को मगरधा में लगेगा शिविर 2 अक्टूबर को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा आज का सुविचार - MakdaiExpress24

लुनियापुरा व धारनाका बस्ती में निकला संघ का पथ संचलन

संदीप मौर्य की रिपोर्ट
मकड़ाई समाचार महू। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने रविवार को महू नगर की लुनियापुरा बस्ती पथ संचलन निकाला। जनपद पंचायत से प्रातः 8:30 बजे निकला पथ संचलन राजमोहल्ला फ्रूट मार्केट गोकुल गंज श्याम विलास लुनियापुरा होते हुए पुनः जनपद पंचायत पर समाप्त हुआ। वही धारनाका में टाउन हॉल से निकला पथ संचलन बस्ती में घूमता हुआ वापस वहीं पर आकर समाप्त हुआ । कोविड-19 के नियमों के चलते इस बार संघ ने नगर का बड़ा पथ संचलन विजयादशमी पर नहीं निकाला बल्कि प्रत्येक शाखा:श संचलन निकाला। जिसमें शाखा पर आने वाले स्वयंसेवकों ही संचलन में शामिल हुए। धार नाका में जिले के सह सेवा प्रमुख विष्णु ठाकुर का तो वहीं लुनियापुरा में पथ संचलन के पूर्व नगर के सह कार्यवाह उमाशंकर सैनी का बौद्धिक कार्यक्रम भी हुआ, मंच पर अतिथि के रूप में अभिभाषक जगदीश जी तिवारी भी उपस्थित थे। पथ संचलन की विशेष बात यह रही कि पथ संचलन में घोष इकाई के साथ ही पथ संचलन में चलने वाले सभी स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश के साथ ही मास्क पहनकर चल रहे थे।