Bharat Jodo Yatra : कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा कुछ समय के लिए रोक दी गई है। यात्रा अभी जम्मू-कश्मीर में बनिहाल के काजीगुंड में थी, जहां अचानक यात्रा रोक दी गई। पैदल चल रहे राहुल गांधी को तत्काल कार में ले जाया गया।
केसी वेणुगोपाल के मुताबिक, ‘कोई सुरक्षा नहीं है। हम राहुल गांधी को बिना सुरक्षा के आगे नहीं जाने दे सकते। वह चलना भी चाहे तो हम चलने नहीं दे सकते।
नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के नेता ने श्रीनगर से 120 किलोमीटर दूर इस राजमार्ग शहर में अपने आगमन पर संवाददाताओं से कहा, ‘भारत जोड़ो यात्रा का उद्देश्य राहुल गांधी की छवि को सुधारना नहीं है, बल्कि देश में स्थिति में सुधार करना है।’