jhankar
ब्रेकिंग
शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध...

कांग्रेस नेत्री से दुष्कर्म : विधायक के फरार बेटे पर पुलिस ने कसा शिकंजा, मामले में पूछताछ शुरू

मकड़ाई समाचार इंदौर। कांग्रेस नेत्री से दुष्कर्म के मामले में बड़नगर विधायक के बेटे करण मोरवाल पर शिकंजा कस दिया गया है। मोरवाल के भाई को पूछताछ के लिए इंदौर पुलिस लेकर पहुंची है। इसके साथ ही कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल भी पलासिया थाना पहुंचे हैं, मामले में महिला थाना पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है, ऐसा माना जा रहा है कि कुछ घंटों में मोरवाल की गिरफ्तारी हो सकती है।

- Install Android App -

रेप केस में फरार बड़नगर विधायक के बेटे करण मोरवाल के भाई शिवम मोरवाल को मंगलवार सुबह महिला थाने पूछताछ के लिए लाया गया है। करण पर इनाम की राशि 10 हजार से बढ़ाकर 15 हजार रुपए की जा चुकी है। पिछले हफ्ते पुलिस ने उसके दोस्त राहुल के घर भी दबिश दी, लेकिन उसके बारे में कोई अहम जानकारी नहीं मिल सकी। पुलिस ने अब शिकंजा कसते हुए परिवार से पूछताछ शुरू कर दी है।