jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

कांग्रेस ने यूपी के तीसरे चरण के लिए स्टार प्रचारकों सूची जारी की, राज बब्बर शामिल नहीं

नई दिल्ली। कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए शनिवार को स्टार प्रचारकों की सूची जारी की। खास बात ये है कि इस सूची में पार्टी ने गुलाम नबी आजाद का नाम भी शामिल किया गया है। जबकि एक दिन पहले पंजाब स्टार प्रचारकों की सूची में पार्टी ने उन्हें शामिल नहीं किया था।

यूपी के तीसरे चरण के चुनाव के प्रचार के लिए जारी की गई इस सूची में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, उत्तर प्रदेश प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सचिन पायलट, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नाम शामिल है।

- Install Android App -

इसके साथ ही यूपी अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, आराधना मिश्रा मोना, आचार्य प्रमोद तिवारी, पी.एल. पुनिया, राजीव शुक्ला, दीपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन, नसीमुद्दीन सिद्दीकी, प्रदीप जैन आदित्य, रंजीत सिंह जूदेव और हार्दिक पटेल, अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी, वर्षा गायकवाड़, सुप्रिया श्रीनेत, हरेंद्र अग्रवाल, रोहित चौधरी, सत्यनारायण पटेल, तौकीर आलम, प्रदीप नरवाल, विकास अवस्थी और मुकेश चौहान को इसमें जगह दी गई है।

हालांकि इस लिस्ट में कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का नाम शामिल नहीं है। साथ ही कांग्रेस के पूर्व यूपी अध्यक्ष राजबब्बर भी स्टार प्रचारक में शामिल नहीं हैं।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में 403 विधानसभा सीट के लिए पहले चरण का मतदान 10 फरवरी, दूसरा चरण 14 फरवरी, तीसरा चरण 20 फरवरी, चौथा चरण 23 फरवरी, पांचवां चरण 27 फरवरी, छठा चरण 3 मार्च और अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को है। कुल 7 चरणों में होगा यूपी में चुनाव। मतगणना 10 मार्च को होगी।