ब्रेकिंग
एमपी राज्‍य निर्वाचन आयोग का नया कदम , अब होंगे पेपरलेस इलेक्‍शन – सारिका घारू, हरदा जिले की ग्राम प... अमेरिका मे फलिस्तीन आजाद करो कह भीड़ पर फेंका बम!  अचानक फटे बम से दहशत का बना माहौल 6 बुजुर्ग घायल हरदा: खनिज के अवैध परिवहन में शामिल वाहन जब्त Aaj ka rashifal: आज दिनांक 2 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे असम से त्रिपुरा तक भारी बारिश से सड़के और घर बहे, कई लोग हुए गुम , एक दर्जन से अधिक की मौत! 10 से अधि... छात्र छात्राओं को कुर्मी गौर समाज के शीर्ष नेतृत्व ने किया मंच पर सम्मान,छात्र छात्राओं के खिल उठे च... पेट दर्द से पीड़ित बालिका का डॉक्टरों ने किया आपरेशन! आपरेशन के बाद जो पेट से जो निकला उसे देख हुए है... आज भोपाल, इंदौर और हरदा का कैसा रहेगा मौसम!  जनपद सदस्य के पुत्र पर मारपीट का आरोप, थाने में की शिकायत, निजी भूमि पर कब्जा करने का आरोप झालावाड़ मॉक ड्रिल के दौरान अचानक हड़कंप, भागे जिला कलेक्टर और एसपी

कांग्रेस MLA का फरार बेटा हुआ 15 हजारी, भाजपा ने प्रियंका-कमलनाथ को घेरा

मकड़ाई समाचार भोपाल। उज्जैन के बड़नगर से कांग्रेस विधायक मुरली पोरवाल के बेटे करण पोरवाल पर इंदौर पुलिस ने इनामी राशि बढ़ाकर 15 हजार कर दी है। करण पर बलात्कार का आरोप है और ये आरोप यूथ कांग्रेस से जुड़ी नेत्री ने लगाया है। भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस विधायक के फरार बेटे को लेकर कमलनाथ और प्रियंका गांधी पर बड़ा हमला किया है।

- Install Android App -

मध्यप्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ हितेश बाजपेयी ने ट्वीट कर पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ पर निशाना साधा है।  डॉ हितेश बाजपेयी ने  गांधी की चुप्पी को भी आड़े हाथ लिया।  उन्होंने ट्वीट किया –  कांग्रेस के “बलात्कारी” को हाजिर  कराओ कमल बाबू। प्रियंका जी आपकी पार्टी की ही “महिला” को “न्याय” दिलाओ, फिर मैदान में जाओ।

उधर मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने भी अपने कांग्रेस करारा प्रहार किया है।  उन्होंने कहा कि बलात्कारी की पैरवी  विवेक तनखा, कमलनाथ , दिग्विजय सिंह जैसे बड़े नेता करते हैं तो ये बहुत शर्मनाक है।