पति सामान लेकर जल्दी घर लौटा उसने कारीगर और पत्नि को संदिग्ध हालात में रंगे हाथ पकड़ लिया
मकड़ाई समाचार जोधपुर। पत्नि को किसी ओर के साथ संबंध बनाते पति का खून खौला उसने पिटाई कर उसकी नाक काट दी। जानकारी के अनुसार मंडोर थाना क्षेत्र की जूनी बस्ती का है। जहां एक घर में रंग करनेे के लिए कारीगर को बुलाया था। कारीगर ने पति को सामान लेने बाजार भेेज दिया। वह सामान लेकर जल्दी घर लौटा उसने कारीगर और पत्नि को संदिग्ध हालात में रंगे हाथ पकड़ लिया। कारीगर तो घबराकर वहां से भाग गया। नाराज पति ने पहले पत्नि को बहुुत पीटा फिर उसकी नाक काट दी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो घर में फर्श पर खून के धब्बे थे। पड़ोसी और परिवार के लोग घर के बाहर ही बैठे थे। पुलिस ने नाक काटने के लिए काम में लिया चाकू बरामद कर लिया है।