jhankar
ब्रेकिंग
चेक बाउंस के मामलों में फरार दो अभियुक्त गिरफ्तार, सजा भुगतने के लिए जेल भेजे कांजी हाउस में गौवंश की बदहाल स्थिति को लेकर बजरंग दल ने किया नगर परिषद कार्यालय का घेराव भारतीय किसान संघ की जिला बैठक में किसानों से जुड़े मुद्दों पर विभागीय अधिकारियों से चर्चा अनंत चतुर्दशी पर हरदा में बदलेगी यातायात व्यवस्था, इन मार्गों से होगा वाहनों का डायवर्जन हंडिया : आस्था के द्वार पर गंदगी का अंबार, खेड़ापति मंदिर के सामने व्यवस्था बेअसर,,, खुशियों की दास्तां प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से चमका पलाश का भविष्य खाद्य सुरक्षा विभाग ने रहटगांव और हरदा में लिये खाद्य पदार्थों के नमूने उल्लासः एक अभिनव प्रयोग” के तहत ए.डी.आर. सेन्टर हरदा में द्वितीय वृहद् स्वास्थ्य परीक्षण शिविर 26 सि... हरदा के 23 हजार 437 उपभोक्ताओं को अगस्त माह में 20 लाख 92 हजार की छूट शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में मनाया गया 11वां अंतर्राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस

कारोबारी से उधार में 68 लाख रूपये का स्टील पाइप लेकर ठगी करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार

मकड़ाई एक्सप्रेस 24रायपुर |एक स्टील कारोबारी से उधार में 68 लाख रूपये का स्टील पाइप लेकर ठगी करने वाले आंध्रप्रदेश के कारोबारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गंज थाना पुलिस के मुताबिक लक्ष्मी स्टील एंड ट्यूब का प्रोपराइटर उदित पिरमानी से वर्ष 2022 में नीलेश शर्मा ने कार्यालय में आकर बताया कि वह पहले अपोलो स्टील ट्यूब्स रायपुर व जिंदल स्टील इंडिया कोलकाता जैसी बड़ी-बड़ी संस्थाओं में सेल्स हेड के रूप में काम कर चुका है, इसलिए उसके स्टील पाइप के व्यवसाय में कई बड़ी-बड़ी पार्टियों से संपर्क हैं।नीलेश के माध्यम से उदित ने आंध्रप्रदेश के अंनतपुर स्थित हर्षिनी ट्रेंडिग कंपनी के प्रोपराइटर वेंकेटशवरलू करनाती और महाराष्ट्र के वर्धा स्थित महावीर ट्रेडिंग कंपनी के प्रोपराइटर आजामल सिंह से संपर्क किया। दोनों कारोबारियों ने कहा कि उनके यहां स्टील पाइप की काफी मांग है, इस कारण उन्हें स्टील पाइप की आवश्यकता है। नीलेश शर्मा के कहने पर उदित ने दोनों कारोबारियों को उधार में स्टील पाइप आपूर्ति करना शुरू कर दिया।विश्वास जमाने के लिए कारोबारियों ने समय पर पैसे का भुगतान भी किया।

कारोबारियों ने पैसे का भुगतान नहीं किया

- Install Android App -

इस दौरान 25 जुलाई 2022 को 30.78, 30-78 लाख रूपये कुल 68.36 लाख का स्टील पाइप की आपूर्ति करने कारोबारियों ने पैसे का भुगतान नहीं किया। कई बार पैसे मांगने पर कारोबारी टालमटोल करते आ रहे थे। परेशान होकर उदित पिरमानी ने धोखाधड़ी की शिकायत की।

फरार कारोबारी की तलाश जारी

पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों कारोबारियों की तलाश शुरू की। निलेश शर्मा की निशानदेही पर मूलत: आंध्रप्रदेश के हैदराबाद जिले के कवाडीगुड़ा, गांधीनगर निवासी वेंकटेशवरलू करनाती(48) को हैदराबाद में घेराबंदी कर पकड़कर सोमवार को रायपुर लाया गया,जबकि फरार आजामल सिंह की तलाश की जा रही है।