jhankar
ब्रेकिंग
शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे

कार और बाइक की सीधी भिड़ंत में 4 साल के बालक सहित चार लोगों की मौत

मकड़ाई समाचार विदिशा। जिले के सिरोंज थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक 4 साल का बच्चा भी शामिल है। घटना सिरोंज भोपाल रोड ग्राम चौड़ा खेड़ी, कांकड़ खेड़ी घाटी के पास गुरुवार रात करीब 10 बजे की है। सिरोंज थाना पुलिस को रात करीब 11:45 बजे सूचना लगी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि मृतकों में 45 वर्षीय मीना वाल्मीकि उनके पति 50 वर्षीय गोपाल वाल्मीकि, 40 वर्षीय मदनलाल वाल्मीकि और 4 साल का ऋषि वाल्मीकि शामिल है। सभी लोग ग्राम चितावर के रहने वाले हैं।

- Install Android App -

शुक्रवार को पुलिस ने मृतकों का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। थाना प्रभारी पंकज गीते के अनुसार घटना की जांच की जा रही है, कार चालक की तलाश भी पुलिस कर रही है। बताया जाता है कि मोटरसाइकिल सवार सिंरोंज -भोपाल रोड पर कांकड़ खेड़ी घाटी पर ट्रक को ओवरटेक करते समय सामने से आती एक कार से टकरा गए। मृतक एक ही मोटरसाइकिल पर सवार थे। परिवार में एक शादी है उसी की खरीदारी के लिए सिरोंज आए थे, गुरुवार रात को वापस अपने गांव जा रहे थे तभी यह हादसा हो गया।