jhankar
ब्रेकिंग
त्योहारों पर शांति व्यवस्था को लेकर थाने में शांति समिति की बैठक हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन के तहत जागरूकता कार्यशाला सम्पन्न खुशियों की दास्तां : पीएम आवास योजना से रामकिसन को मिला पक्का आशियाना हरदा-खिरकिया मार्ग पर भिरंगी फाटक के पास मरम्मत कार्य निरंतर जारी रहेगा शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में होगा प्रधानमंत्री का वर्चुअल कार्यक्रम कृषि विज्ञान केंद्र ने नरवाई प्रबंधन के लिये किसानों को दी सलाह कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं खुशियों की दास्तां :  प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से बदली किस्मत कायागांव में अवैध शराब बिक्री बंद कराने की मांग, महिलाओं ने कलेक्टर को सौंपा आवेदन सेवा मेरा योगदान - सेवा संकल्प अभियान के तहत बच्चों को मिले चश्में

कार और बाइक में जोरदार भिड़ंत से तीन लोगों ने मौके पर तोड़ा दम, कार चालक समेत 4 फरार, दोनों वाहन क्षतिग्रस्त

तेज गति होने की वजह से दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए

मकड़ाई समाचार देपालपुर। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के देपालपुर में शनिवार की रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। तेज गति होने की वजह से दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए।

- Install Android App -

घटना बेटमा थाना के झलारा फाटा के पास की है। जानकारी के अनुसार कार क्रमांक MP09 WH-4285 धार से इंदौर की ओर जा रही थी। वहीं बाइक MP09 XK-3090 गांव झलारा की ओर लौट रहे थे। इस दौरान झलारा फाटा के पास कार और बाइक में जोरदार भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

दुर्घटना के बाद कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार चालक और उसमें सवार तीन लोग मौके से फरार हो गए। बताया गया कि कार के अंदर से शराब की बोतलें, ग्लास और नमकीन पाया गया है। कार सवार सभी लोग शराब के नशे में धुत थे।