jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया: मीडिया के हस्तक्षेप के बाद हटाया मृत जानवर, विसर्जन कुंड पर अब भी क्रेन का इंतजार नवागत कलेक्टर कुमार सत्यम ने संभाला हरदा जिले का प्रभार मध्यप्रदेश में खाद्य सुरक्षा पर बड़ा सवाल, 42 ब्रांड का घी असुरक्षित घोषित, बिक्री पर रोक दशहरा पर्व को लेकर कलेक्टर-एसपी ने किया विसर्जन स्थलों का निरीक्षण आज 19 अक्टूबर सोमवार - शारदीय नवरात्रि का 9वाँ दिन - महा नवमी टाइगर श्रॉफ पर जुहू में फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी कैसा रहेगा आज मप्र का मौसम ओंकारेश्वर बंद आज से, स्थानीय लोगों की हड़ताल से तीर्थ सेवाएं प्रभावित होने के आसार जल चढ़ाने जा रही अकेली महिला को रोककर पता पूछ कर छेड़खानी- पुलिस ने पकड़ा ग्वालियर में शीतला माता मंदिर रोड पर बड़ा हादसा, बेकाबू ट्रक ने 50 से ज्यादा श्रद्धालुओं को रौंदा, 1...

किराए पर मिल रही गर्लफ्रेंड, धंधे की बढ़ी डिमांड, युवा लड़के कर रहे खूब इस्तेमाल, जानिए कितना है किराया

Rental Girlfriend Service : इस समय एक नया बिजनेस काफी फल-फूल रहा है और ये चर्चा में भी है। दरअसल भारत के पड़ोसी देश चीन में किराए की गर्लफ्रेंड मिल रही है। इस धंधे का युवा वर्ग के लड़के खूब फायदा उठा रहे हैं। किराए पर गर्लफ्रेंड ही नहीं बल्कि बॉयफ्रेंड और पत्नियां भी मिल रही है। इसके लिए बाकायदा वेबसाइट्स भी हैं, जहां लोग रजिस्टर कर रहे हैं।

बता दें कि चीन में तेजी से घटती आबादी उसे बड़े खतरे की तरफ ले जा रही है। युवा शादी करने से बच रहे हैं। जबकि वन चाइल्ड पॉलिसी को सख्ती से लागू करने वाली कम्युनिस्ट सरकार अब तीन बच्चे पैदा करने के लिए कह रही है। इस समस्या से निपटने के लिए चीनी परिवार अपने बच्चों पर शादी करने का दबाव डाल रहे हैं। पेरेंट्स उनके लिए ब्लाइंड डेट भी फिक्स कर रहे हैं। इन सबके बीच एक अगर कोई रिलेशनशिप में नहीं आना चाहता और कमिटेड नहीं होना चाहता। ऐसे लोग दवाब से बचने के लिए किराए के धंधे का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसे युवा लड़के ज्यादा इस्तेमाल करते हैं।

- Install Android App -

रिपोर्ट के मुताबिक, किराए पर गर्लफ्रेंड और पत्नियां लेने के लिए बाकायदा वेबसाइट्स मौजूद हैं, जहां लोग रजिस्टर कर रहे हैं। खुद को रिपोर्टर बताने वाले नानजिंग नाम के एक शख्स ने ऐसी ही एक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कराया। जहां पर न केवल गर्लफ्रेंड बल्कि बॉयफ्रेंड भी किराए पर मिल रहे हैं। चीन के सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म वीचैट पर एक लड़की ने नानजिंग से संपर्क किया। उसने बताया कि वह 29 साल की है और उसका नाम मुमु है और यूनिवर्सिटी से ग्रैजुएशन की डिग्री हासिल की है। मुमु ने बताया कि उनकी फीस 1000 युआन (12,007 रुपये) है। वह बातचीत करने का अतिरिक्त 500 युआन (6,003 रुपये) और ट्रैवल करने का 350 युआन (4,202 रुपये) लेती हैं।

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के अनुसार, महिला ने कहा कि उसके पास एक वाइट-कॉलर वर्कर के रूप में फुल टाइम जॉब है जिसमें उसे 5000 युआन (725 डॉलर) का मासिक वेतन मिलता है। उसने कहा कि वह सिर्फ अपने खाली समय में ‘किराए की गर्लफ्रेंड’ के रूप में काम करती है। आमतौर पर छुट्टियों के दौरान इसकी मांग बढ़ जाती है।

छुट्टियों में बढ़ जाती है ऑर्डर

महिला ने कहा, ‘लूनर न्यू ईयर, मे डे हॉलिडे, ड्रैगन बोट फेस्टिवल और नेशनल डे हॉलिडे पूरी तरह बुक हो चुके हैं। उन दिनों का किराया 2500 युआन (360 डॉलर) है।’ उसने बताया, ‘कई बार मुझे एक दिन में एक से अधिक ऑर्डर मिलते हैं।’ चीन में इन दिनों यह आम बात हो गई है। युवा लोगों को उनके माता-पिता या परिवार के अन्य सदस्यों जबरन ‘ब्लाइंड डेट’ पर भेजते हैं। महिला ने कहा कि अगर वह व्यस्त होती है तो अपने ग्राहकों को अन्य महिलाओं से मिलवा देती है।

नकली शादी की तस्वीरों की मांग

महिला के ग्राहक पूरे देश में फैले हुए हैं, जिसमें औसतन 30 साल के ग्राहक हैं। वे आमतौर पर अपने परिवारों की तरफ से शादी करने के लिए दबाव का सामना कर रहे हैं। उसने बताया कि ज्यादातर ग्राहक उसे अपने माता-पिता से मिलने के लिए साथ चलने के लिए कहते हैं। कुछ उसे अपने साथ शादी की तस्वीरें लेने और कुछ नकली दुल्हन बनने के लिए भी कहते हैं। महिला के कुछ ग्राहक समलैंगिक भी हैं।

‘गर्लफ्रेंड’ का शो-ऑफ

उसके कुछ ग्राहक ग्रामीण इलाकों में रहने वाले है जो उसे अपने गांव वालों को यह साबित करने के लिए किराए पर लेते हैं कि उनकी एक गर्लफ्रेंड है। महिला ने कहा कि उसका पहला नियम अपने ग्राहकों के साथ प्यार में न पड़ना है। उसने कहा, ‘मैं उनका हाथ पकड़ सकती हूं। अगर वे ठीक-ठाक पैसे देते हैं तो ‘बाकी चीजें’ भी कर सकते हैं। रिपोर्टर ने बताया कि ‘बाकी चीजों’ से महिला का मतलब किस और सेक्स से था। महिला ने कहा कि बॉयफ्रेंड मिलने के बाद वह इस इंडस्ट्री को छोड़ देगी।